मोदी को प्रधानमंत्री बनाने को लेकर एनडीए दृढसंकल्पित : शाम्भवी चौधरी

सुभाषचंद्र कुमार

समस्तीपुर पूसा। समस्तीपुर लोकसभा के कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में एनडीए समर्थित लोजपा (रा०) प्रत्याशी शाम्भवी चौधरी ने जनसंपर्क अभियान
पूसा प्रखण्ड के विभिन्न गाँवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर हेलिकॉप्टर के निशान पर वोट देने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान एनडीए प्रत्याशी को बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों का मिल रहा आपार जनसमर्थन व आशीर्वाद मिल रहा है।

समस्तीपुर लोकसभा सीट से एनडीए गठबंधन समर्थित लोजपा (रामविलास) की प्रत्याशी शाम्भवी चौधरी ने नामांकन दाखिल करने के बाद पूसा प्रखण्ड के बहुदरा चौक मोरसंड से जनसंपर्क की शुरुआत की जो गढ़िया चौक‚ पूसा फार्म‚ पूसा बाजार‚ धोबगामा ठाकुरबाड़ी आदि जगहों पर लोगों से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या मे स्थानीय लोग मौजूद थे।

जगह-जगह ग्रामवासियों ने एनडीए मिथिला पाग व फूलों के माला के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान जनता मे काफी उत्साह व उमंग देखने को मिल रहा है। शिक्षित‚ युवा और महिला प्रत्याशी को लेकर जनता मे भरोसा है कि समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र का विकास जरूर होगा। 10 सालों से केंद्र की एनडीए सरकार पर जनता का अटूट विश्वास आज भी कायम है। विकसित समस्तीपुर के लिए उन्होंने हेलीकॉप्टर के निशान पर 13 मई को होने वाले चुनाव में ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करने की अपील की।

आगे उन्होंने कहा कि पहले चरण के मतदान के बाद जिस तरह देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत बनाने को लेकर सभी वर्गों में उत्साह व उमंग देखने को मिला वो नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए संकल्पित हैं।पिछले 10 साल मे एनडीए की सरकार मे गरीबों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं और विकास के कार्य किए गए।

चाहे वो महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर देने की बात हो या मुफ्त राशन की व्यवस्था करना। अगले पांच सालों के लिए भी एनडीए सरकार की गारंटी तैयार है जो विकसित भारत के सपने को साकार करने में मदद करेगा। समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र में एनडीए के पक्ष मे सकारात्मक माहौल है और जनता युवा सोच के साथ खड़ी हैं। नामांकन शुरू होने के 3 दिन बाद भी विपक्ष को चुनाव लड़ाने के लिए समस्तीपुर से उम्मीदवार नहीं मिल रहा यही हमारे लिए सबसे बड़ी जीत है।

  • Related Posts

    मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
    • TN15TN15
    • July 30, 2026

    राज्यसभा में पेपर लीक रोकने वाले बिल पर…

    Continue reading
    फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP…, धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
    • TN15TN15
    • July 30, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एसकेएम और ट्रेड यूनियनों का 10 को चक्का जाम आंदोलन 

    • By TN15
    • July 30, 2026
    एसकेएम और ट्रेड यूनियनों का 10 को चक्का जाम आंदोलन 

    मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी

    • By TN15
    • July 30, 2026
    मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी

    फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP…, धमकी का आरोप लगा बोले दीपके

    • By TN15
    • July 30, 2026
    फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP…, धमकी का आरोप लगा बोले दीपके

    215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर 

    • By TN15
    • July 30, 2026
    215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर 

    छात्रों पर नहीं, आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर एक्शन- रेखा सरकार का ऐलान

    • By TN15
    • July 30, 2026
    छात्रों पर नहीं, आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर एक्शन- रेखा सरकार का ऐलान

    हॉकी टीम की भगवा जर्सी पर कांग्रेस MP बोले, ‘अब खेल में…’

    • By TN15
    • July 30, 2026
    हॉकी टीम की भगवा जर्सी पर कांग्रेस MP बोले, ‘अब खेल में…’