एनडीए प्रत्याशी शाम्भवी चौधरी पहुंची खानपुर, हजारों की संख्या में जुटे जनता ने दिया जीत का आशीर्वाद 

एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में बन रहा माहौल। जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान खानपुर में जुटी हजारों की भीड़।
विकसित समस्तीपुर के लिए एनडीए प्रत्याशी को मिल रहा भरपूर सहयोग व समर्थन। समस्तीपुर खानपुर समस्तीपुर लोकसभा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव के लिए एनडीए की ओर से घोषित लोजपा (रा०) की युवा एवं शिक्षित प्रत्याशी शाम्भवी चौधरी ने शुक्रवार को खानपुर प्रखण्ड का दौरा कर जनता-जनार्दन से आशीर्वाद लिया। जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत खानपुर प्रखण्ड के रैनी गॉंव से शुरू हुई। यहां बड़ी संख्या में एनडीए के कार्यकर्ताओं ने फूल-माला व ढ़ोल-नगारो के साथ शाम्भवी चौधरी का भव्य स्वागत किया। एनडीए के सैकड़ों नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ शाम्भवी चौधरी ने खानपुर प्रखण्ड के इलमासनगर चौक‚ अमसौर‚ हसनपुर‚फतेहपुर‚ सादीपुर‚ गोविन्दपुर‚ टेंग्राहा‚ करूआ चौक‚ खानपुर बाजार‚ हांसोपुर‚ बरहगामा‚ खजुआता‚ सिरोपट्टी‚ चकौटी में जन आशीर्वाद यात्रा के क्रम में सघन जनसंपर्क अभियान कर जनता से आशीर्वाद ली और अपने पक्ष में 13 मई को मतदान करने की अपील की। इस दौरान जनता का अथाह प्रेम‚ आशीर्वाद व समर्थन मिल रहा हैं।

जन आशीर्वाद यात्रा के क्रम में राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र द न्यूज फिफ्टीन से बातचीत करते हुए शाम्भवी चौधरी ने कहा कि पिछले एक सप्ताह से समस्तीपुर लोकसभा के सैकड़ों गॉंवों का दौरा की हूँ। हर जगह जनता के द्वारा जो प्यार‚ समर्थन‚ सम्मान और आर्शीवाद मिल रहा हैं उसके लिए मैं सदैव शुक्रगुजार रहूंगी। समस्तीपुर की जनता जिस तरह हम पर विश्वास जता रहीं हैं उसका हम कर्जदार हैं और चुनाव जीतने के बाद समस्तीपुर की सांसद नहीं बेटी के रूप में सदैव जनता के सुख-दुख में शामिल रहूंगी। विकसित समस्तीपुर के सपने को साकार करना ही एकमात्र लक्ष्य हैं जो यहां की जनता के आशीर्वाद से संभव होगा। एनडीए को दिया एक-एक वोट समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र में बदलाव लाएगा‚ विकास की गति को नया आयाम देगा और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 400 का लक्ष्य पुरा होगा व पुनः तीसरी बार मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

जन आशीर्वाद यात्रा में भाजपा एमएलसी तरूण चौधरी‚ जदयू जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय‚ जदयू खानपुर प्रखण्ड अध्यक्ष राजकुमार राय‚ भाजपा के मंडल अध्यक्ष अजय कुशवाहा‚ दीपक सहनी‚ लोजपा (रा०) के प्रखण्ड अध्यक्ष पिंटू सिंह समेत बड़ी संख्या में एनडीए के नेता व कार्यकर्तागण मौजूद थे।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    तो बदल गई सपा पीडीए की परिभाषा, पी मतलब हो गया पूंजीपति ?

    तो बदल गई सपा पीडीए की परिभाषा, पी मतलब हो गया पूंजीपति ?

    अमेठी: स्कूल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे DM, छात्राओं के साथ किया भोजन

    अमेठी: स्कूल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे DM, छात्राओं के साथ किया भोजन

    सपा के पूर्व मंत्री के परिवार को खाली करना होगा सरकारी घर, लखनऊ नगर निगम ने भेजा नोटिस

    सपा के पूर्व मंत्री के परिवार को खाली करना होगा सरकारी घर, लखनऊ नगर निगम ने भेजा नोटिस

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    कौन हैं धनराज परिमल नाथवानी? जिन्हें अखिलेश यादव ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, राम गोपाल के साथ भरा नामांकन

    कौन हैं धनराज परिमल नाथवानी? जिन्हें अखिलेश यादव ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, राम गोपाल के साथ भरा नामांकन

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल