सकारात्मक सोच के साथ शहर के प्रबुद्ध चिकित्सकों से एनडीए प्रत्याशी ने की मुलाकात

सुभाष चंद्र कुमार
समस्तीपुर पूसा। समस्तीपुर लोकसभा सीट से एनडीए गठबंधन समर्थित लोजपा (रामविलास) की प्रत्याशी शाम्भवी ने शहर के रामबाबू चौक से काली मंदिर‚ बांध तक रोड शो किया। इस दौरान बड़ी संख्या मे एनडीए के कार्यक्रता व नगरवासी मौजूद थे। रोड शो के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गॉंधी के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं और महिलाओं की टोली हर चौक चौराहे पर स्वागत के लिए मौजूद थी। रोड शो शहर के गुदरी बाजार‚ मारवाड़ी बाजार‚ ठाकुर बाड़ी‚ रेलवे स्टेशन‚ अम्बेडकरनगर‚ पटीढ़ा गाछी ‚ दुर्गा स्थान चौक‚ कृष्णा टॉकीज रोड‚ मॉडल स्कूल अनुरूप टॉकिज होते हुए बहादुर पेट्रोल पंप पहुंची यहां से हसनपुर काली मंदिर बांध तक रोड शो खत्म हुआ।

इस दौरान एनडीए प्रत्याशी शाम्भवी ने कहा कि देश आज तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनते हुए देखना चाहती है। दस सालों मे एनडीए सरकार मे हुए विकास कार्यों के आधार पर हम लोग जनता से वोट मांग रहे है। समस्तीपुर की जनता ने ये संकल्प लिया हैं कि इस चुनाव में एक-एक वोट हेलिकॉप्टर की निशान पर देंगे ताकि प्रधानमंत्री के अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को हासिल किया जा सके।

पिछले 10 साल मे एनडीए की सरकार मे गरीबों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं और विकास के कार्य किए गए। चाहे वो महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर देने की बात हो या मुफ्त राशन की व्यवस्था करना हो। अगले पांच सालों के लिए भी एनडीए सरकार की गारंटी तैयार है जो विकसित भारत के सपने को साकार करने मे मदद करेगा।

इससे पहले शहर के प्रबुद्ध चिकित्सकों से मिलकर एनडीए प्रत्याशी शाम्भवी चौधरी ने आशीर्वाद लिया व समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार हेतु सम्मानित चिकित्सकों से उनके विचार व सुझाव जाने।

रोड शो के दौरान उनके साथ जदयू से राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर‚ महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष अश्वमेध देवी‚ एमएलसी तरूण चौधरी‚ समेत एनडीए के सैकड़ों नेता व कार्यकर्तागण मौजूद थे।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    • By TN15
    • March 14, 2026
    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    • By TN15
    • March 14, 2026
    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    • By TN15
    • March 14, 2026
    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    • By TN15
    • March 14, 2026
    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला