नवादा: साइबर ठगों के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, बंगाल से जुड़े हैं कनेक्शन, 16 गिरफ्तार

 नवादा। नवादा में एक बार फिर साइबर थाना की पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसा है. जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के कोचगांव के बगीचे में छापेमारी कर ऑनलाइन ठगी कर रहे 16 साइबर अपराधियों को रंगेहाथों पुलिस ने धर-दबोचा है. अपराधियों के पास से 15 मोबाइल, 27 पश्चिम बंगाल के एक्टिव सिम कार्ड, तीन बाइक, एक लैपटॉप, सात डेबिट कार्ड, 17 आधार कार्ड, तीन पैन कार्ड, एक वोटर कार्ड और एक बैंक पासबुक बरामद किए गए हैं. पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस कप्तान अभिनव धीमान ने मंगलवार को यह जानकारी दी.
पुलिस कप्तान अभिनव धीमान ने बताया कि प्रतिबिंब पोर्टल व तकनीकी साक्ष्य के आधार पर साइबर थाना की पुलिस ने कोचगांव के बगीचे में छापेमारी की. इस दौरान साइबर अपराधियों को पकड़ लिया गया. उन्होंने बताया कि सभी अपराधी बगीचे में बैठ कर धनी फाइनेंस एवं इंडिया वुल्स के नाम पर सस्ते लोन का ऑफर देकर भोले-भाले लोगों से ठगी कर रहे थे. बगीचे की घेराबंदी करते हुए पुलिस उन अपराधियों को धर दबोचा.

  • Related Posts

    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading
    नंदन यादव के एनकाउंटर के बीच तेजस्वी का रिएक्शन, क्या बोले?

    जमुई मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर SC का बंटा फैसला, कहा- बड़ी बेंच पर लें निर्णय CJI 

    चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर SC का बंटा फैसला, कहा- बड़ी बेंच पर लें निर्णय CJI 

    स्मृति ईरानी बनीं छत्तीसगढ़ और हरियाणा की प्रभारी!

    स्मृति ईरानी बनीं छत्तीसगढ़ और हरियाणा की प्रभारी!

    आकाश नहीं तो ईशान मतलब प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, राष्ट्रीय संयोजक तो परिवार का ही बनेगा 

    आकाश नहीं तो ईशान मतलब प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, राष्ट्रीय संयोजक तो परिवार का ही बनेगा 

    मुल्क की बेबसी पे …

    मुल्क की बेबसी पे …

    सूरीनाम की राजदूत हानिशा जयराम ने किया उद्घाटन, भारतीय प्रवासियों के इतिहास, संस्कृति और विरासत पर शोध को मिलेगा नया मंच

    सूरीनाम की राजदूत हानिशा जयराम ने किया उद्घाटन, भारतीय प्रवासियों के इतिहास, संस्कृति और विरासत पर शोध को मिलेगा नया मंच

    आजमगढ़ में ख़राब सिस्टम की भेंट चढ़ गया अच्छा-खासा परिवार!

    आजमगढ़ में ख़राब सिस्टम की भेंट चढ़ गया अच्छा-खासा परिवार!