इंडिया गठबंधन के मार्च में नवीन पटनायक ने किया सरप्राइज, 2 दलों ने बनाई दूरी

दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन मार्च में बीजेडी ने सरप्राइज किया है। ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की पार्टी बीजेडी के नेता मार्च में शामिल हुए। बीजेडी अब तक इंडिया गठबंधन से दूर रही थी। इंडिया गठबंधन में शामिल रही एमके स्टालिन की पार्टी डीएमके और अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) मार्च में शामिल नहीं हुई। हालांकि दोनों दलों का कहना है कि वो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ है और अपने तरीके से आंदोलन कर रही है।

 

 कांग्रेस से आप-डीएमके की दूरी

 

दोनों ही पार्टी कांग्रेस से दूर दिखने की कोशिश में है। कांग्रेस और आप में दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान तल्खी बढ़ गई थी, वहीं डीएमके और कांग्रेस तमिलनाडु में साथ विधानसभा चुनाव लड़ी, लेकिन चुनाव के बाद कांग्रेस ने डीएमके का सात छोड़ दिया और सीएम विजय को समर्थन देने का ऐलान किया. इसी के साथ कांग्रेस और डीएमके में दूरी बननी शुरू हो गई। 30 अगस्त को मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ रणनीति बनाने के लिए हुई इंडिया गठबंधन की बैठक से भी आप और डीएमके दूर रही थी। इस मीटिंग में बीजेडी भी शामिल नहीं हुई थी।

 

कांग्रेस ने क्या कहा?

 

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा, ”आज चुनाव आयोग तक निकाले गए विरोध मार्च में INDIA जनबंधन के सांसद शामिल थे। इस मार्च को निर्वाचन सदन के पास आकाशवाणी भवन के सामने रोक दिया गया। BJD के सांसद भी इसमें शामिल हुए. इसमें कोई संदेह नहीं कि अन्य विपक्षी दल भी नैतिक रूप से इस मार्च के साथ थे, और वे दल भी जो फिलहाल कुछ समय के लिए NDA का हिस्सा हैं।

उन्होंने कहा, ”वोट चोरी हो या परिसीमन, PM-HM की जोड़ी के कुटिल मंसूबों को नाकाम करने के लिए विपक्ष की यह एकजुटता निश्चित रूप से कायम रहेगी। भारतीय झूठ पार्टी की विदाई की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है।

  • Related Posts

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को…

    Continue reading
    SIR विवाद: जस्टिस भुइयां की टिप्पणी पर पवार गुट ने कहा, ‘हमारे संविधान…’

    शरद पवार के नेतृत्व वाली NCP(SP) ने सोमवार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए