नटवर साहित्य परिषद ने मासिक कवि गोष्ठी में किया डॉ. महेन्द्र मधुकर का सम्मान

मुजफ्फरपुर। नटवर साहित्य परिषद द्वारा रविवार को शहर के छोटी सरैयागंज स्थित श्री नवयुवक समिति के सभागार में मासिक कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन, पटना की ओर से साहित्य मनीषी व वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. महेन्द्र मधुकर को ‘विधा वाचस्पति’ सम्मान से सम्मानित किए जाने पर परिषद ने उनका अभिनन्दन किया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. महेन्द्र मधुकर ने की, जबकि मंच संचालन वरिष्ठ कवि-गीतकार डॉ. विजय शंकर मिश्र ने किया और धन्यवाद ज्ञापन परिषद के संयोजक डॉ. नर्मदेश्वर प्रसाद चौधरी ने किया।

गोष्ठी की शुरुआत आचार्य जानकी वल्लभ शास्त्री की एक गीत से हुई। डॉ. महेन्द्र मधुकर ने अपने संबोधन में हिन्दी भाषा को लोकतंत्र की भाषा बताते हुए कहा, “हम हिन्दी के लेखक हैं तो हमारा दायित्व भी बड़ा है। यह भाषा सिद्धों और संतों के संघर्षों से आज यहां तक पहुंची है।”

डॉ. विजय शंकर मिश्र ने अपनी रचना प्रस्तुत करते हुए कहा, “दीप की पहचान रात भर जलने में…,” और शायर डॉ. नर्मदेश्वर मुजफ्फरपुरी ने अपनी ग़ज़ल से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया – “भूखे से भगवान की बातें, रहने दो ये ज्ञान की बातें। पहले हाथ में रोटी तो रख, फिर करना ईमान की बातें।”

इस अवसर पर अन्य कवियों ने भी अपनी रचनाओं से गोष्ठी में चार चांद लगाए। इनमें डॉ. सिबगततुल्लाह हमीदी, डॉ. जगदीश शर्मा, रामबृक्ष राम चकपुरी, डॉ. देवव्रत अकेला, सविता राज, महफूज आरिफ, उमेश राज, मोहन कुमार सिंह, नरेन्द्र मिश्र, अरुण कुमार तुलसी, ओम प्रकाश गुप्ता, सत्येन्द्र कुमार सत्येन आदि शामिल रहे। सभी कवियों की रचनाएं श्रोताओं के दिलों में गूंज उठीं।

इस अवसर पर अंजनी कुमार पाठक, उषा किरण, डॉ. रमेश कुमार केजरीवाल, प्रमोद नारायण मिश्र, सिद्धि मोहन, रिद्धि मोहन, नन्द किशोर पोद्दार आदि की रचनाओं को भी विशेष सराहना मिली।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    • By TN15
    • November 23, 2026
    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    • By TN15
    • November 23, 2026
    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    • By TN15
    • November 23, 2026
    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    • By TN15
    • November 23, 2026
    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा