10 मार्च के उदयपुर आंदोलन को सफल बनाने में जुटा राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चा 

राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश चंद्र दिवाकर ने लोगों से की कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील 

द न्यूज 15 

नई दिल्ली। राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश चंद्र दिवाकर ने सहारा पीड़ित जमाकर्ताओं और निवेशकों से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि  साथियों जो सहारा इंडिया कंपनी में जमाकर्ता व कार्यकर्ता है या अन्य कोई भी समाजसेवी व्यक्ति या किसी भी राजनैतिक पार्टी के लोग हो सबको राष्ट्रीय उपकार सँयुक्त मोर्चा (भारत) की तरफ से निवेदन है कि राजस्थान के उदयपुर टाउनहाल स्थान पर जो भुगतान की आवाज़ उठाई जा रही उसमें पहुंचें और कार्यक्रम को सफल बनायें।
दिनेश चंद्र दिवाकर का कहना है कि देश में होने वाले सभी घोटालों में सहारा घोटाला सबसे बड़ा है। यदि इस पर कोई काम नहीं हुआ तो 12 करोड़ पीड़ित परिवार कश्मीरी पंडितों की तरह अपने घर से बेघर हो जाएंगे। एक तरफ केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों और महगाई ने जनता का जीना हराम कर दिया है तो वही दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी के संरक्षण में अपने आपको इस भारत का सब कुछ समझने वाले सुब्रत राय ने करोड़ों लोगों को जमकर टी ठगा है। उन्होंने कहा है कि अगर कहीं भी सहारा के खिलाफ भुगतान की लड़ाई लड़ी जाती है तो सभी को उसमें भाग लेना होगा। तभी यह लड़ाई जीती जा सकती है।

मोर्चा के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव राधेश्याम सोनी ने कहा कि सुब्रत राय नामक इस ठग के खिलाफ देश भर में राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चे के बैनर तले आंदोलन किया जाएगा और इसकी करनी और कथनी को उजागर किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा कि 10 मार्च को आंदोलन जबरदस्त होगा और ठग के खिलाफ लड़ाई आर पार की होगी।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में सबसे ज्यादा ठग लोग बैंकिंग प्रणाली  को कमजोर किये हैं। देश की संस्थानों को बेचने का काम इस देश के मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है जिससे देश के लोगों का विश्वाश उनसे हटा है, जिस तरह ये अपने आप को चौकीदार व सेवक बनके सेवा करने का दिलाशा व भरोशा दिया था ठीक उसी का उल्टा किया पहले विश्वास में लिया फिर धोखा किया। ठीक उसी प्रकार सहारा सुब्रत राय ने भी किया हमें तो लगता है कि मोदी ने यह तरीका सुब्रत से ही शिखा है। राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष विजय वर्मा ने कहा कि जब तक भुगतान नही दिला देंगे तब तक  चैन की सांस लेंगे और न ही सुब्रत राय समेत दूसरे निदेशकों को चैन से बैठने देंगे।
  • Related Posts

    सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    स्वराज सत्याग्रह यात्रा: सोनम वांगचुक को जोधपुर की…

    Continue reading
    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’
    • TN15TN15
    • March 14, 2026

    केंद्र की ओर से हिरासत को तत्काल प्रभाव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    • By TN15
    • March 17, 2026
    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

    • By TN15
    • March 17, 2026
    मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

    टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

    • By TN15
    • March 17, 2026
    टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार

    • By TN15
    • March 17, 2026
    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार