नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

मध्य प्रदेश के सतना जिले से एक बेहद सनसनीखेज और हाई-प्रोफाइल मामला सामने आया है। यहां नागौद राजघराने की परसमनिया गढ़ी में घरेलू कलह के चलते खूनी संघर्ष हो गया। पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक नागेंद्र सिंह के भतीजे ‘रूपेंद्र सिंह बाबा राजा’ की दो पत्नियों के बीच चल रहा पुराना विवाद गुरुवार दोपहर हिंसक हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि एक पत्नी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से दूसरी पत्नी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। घायल पत्नी योगिता सिंह को गंभीर हालत में सतना से रीवा रेफर किया गया है, जहां आईसीयू (ICU) में उनका इलाज जारी है। मामला रसूखदार घराने का होने के कारण पुलिस भी फूंक-फूंक कर कदम रख रही है।
 

कैसे हुआ यह खूनी संघर्ष?

 

 

जानकारी के अनुसार, यह वारदात गुरुवार  दोपहर लगभग 3:00 बजे की है। नागौद विधायक के भतीजे रूपेंद्र सिंह और उनकी पत्नी योगिता सिंह के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. इसी विवाद को सुलझाने के लिए योगिता सिंह दो दिन पहले परसमनिया गढ़ी पहुंची थीं, जहां वह अपने परिजनों के साथ मौजूद थीं।

बताया जा रहा है कि गुरुवार को बातचीत के दौरान माहौल गर्म हो गया. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि सुनीता सिंह ने अपनी 22 बोर की लाइसेंसी बंदूक उठा ली और योगिता सिंह पर फायरिंग कर दी. दावा किया जा रहा है कि इस दौरान करीब 9 राउंड गोलियां चलाई गईं।

 

 

पेट में धंसी गोली, रीवा में हुई सर्जरी

 

 

इस अंधाधुंध फायरिंग में एक गोली योगिता सिंह के पेट में जा लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ीं. घटना के तुरंत बाद मामले को गोपनीय रखते हुए गंभीर हालत में उन्हें सतना से रीवा के विंध्या अस्पताल रेफर किया गया।
डॉक्टरों की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए गुरुवार रात को ही एक जटिल सर्जरी के जरिए योगिता सिंह के पेट में धंसी गोली को सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया है. फिलहाल वह ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं और जिंदगी-मौत की जंग लड़ रही हैं।

 

 

मायके वालों के गंभीर आरोप

 

 

इस घटना पर घायल योगिता की माँ नरेंद्र कुमारी ने दामाद (रूपेंद्र सिंह) और उसकी दूसरी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि बेटी के ससुर की मौत के बाद दामाद ने किसी अन्य महिला को अपने साथ रख लिया था, और उसी ने इस खूनी वारदात को अंजाम दिया है।

 

पुलिस छावनी में तब्दील हुई गढ़ी, आरोपी गिरफ्तार

 

हाई-प्रोफाइल वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. सुरक्षा के मद्देनजर परसमनिया गढ़ी में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला सुनीता सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों के बीच संपत्ति और पारिवारिक मुद्दों को लेकर लंबा विवाद चल रहा था। वारदात में इस्तेमाल की गई 22 बोर की लाइसेंसी बंदूक को जब्त करने की प्रक्रिया की जा रही है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

  • Related Posts

    बिहार के मसौढ़ी में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, घायल आरोपी की इलाज के दौरान हुई मौत
    • TN15TN15
    • June 13, 2026

    मसौढ़ी में पुलिस-बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में…

    Continue reading
    Alwar News: ‘मामा पापा को जाकर संभाल लो…’, नाबालिग ने पिता को उतारा मौत के घाट
    • TN15TN15
    • June 11, 2026

    राजस्थान के अलवर जिले से रिश्तों को शर्मसार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Vaibhav Suryavanshi: क्या करते हैं वैभव सूर्यवंशी के पापा, वो क्यों नहीं बन पाए क्रिकेटर?

    • By TN15
    • June 16, 2026
    Vaibhav Suryavanshi: क्या करते हैं वैभव सूर्यवंशी के पापा, वो क्यों नहीं बन पाए क्रिकेटर?

    ‘पहले पीएम मोदी को बदनाम करते थे और अब…’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के गिरिराज सिंह?

    • By TN15
    • June 16, 2026
    ‘पहले पीएम मोदी को बदनाम करते थे और अब…’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के गिरिराज सिंह?

    Punjab Politics: कांग्रेस की बैठक से आया बड़ा अपडेट, जा सकती है राजा वडिंग की कुर्सी?  

    • By TN15
    • June 16, 2026
    Punjab Politics: कांग्रेस की बैठक से आया बड़ा अपडेट, जा सकती है राजा वडिंग की कुर्सी?  

    टीएमसी की सरकार में कोई शिकायत नहीं थी बागी विधायकों और सांसदों को!

    • By TN15
    • June 16, 2026
    टीएमसी की सरकार में कोई शिकायत नहीं थी बागी विधायकों और सांसदों को!

    UP Chunav में बीजेपी और सपा के वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए बसपा ने बनाया प्लान!  

    • By TN15
    • June 16, 2026
    UP Chunav में बीजेपी और सपा के वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए बसपा ने बनाया प्लान!  

    फेसबुक पोस्ट पर फूटा सौरव गांगुली का गुस्सा, पुलिस थाने पहुंचे ‘दादा’

    • By TN15
    • June 16, 2026
    फेसबुक पोस्ट पर फूटा सौरव गांगुली का गुस्सा, पुलिस थाने पहुंचे ‘दादा’