मुजफ्फरपुर के आसमान में दिखी रहस्यमयी आकृति, लोगों ने मोबाइल में किया कैद, वीडियो वायरल

मुजफ्फरपुर। जिले के बंदरा प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र सकरी, मन और आसपास के इलाकों में शनिवार की शाम आसमान में एक अनोखा और रहस्यमयी नज़ारा देखने को मिला। ढलती शाम के दौरान बादलों के बीच बनी एक विशेष आकृति ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
आसमान में दिखाई दे रही इस आकृति को देखकर स्थानीय लोगों और युवाओं ने तुरंत अपने मोबाइल फोन से वीडियो और तस्वीरें रिकॉर्ड कर लीं। कुछ ही देर में यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा।
इस अनोखे दृश्य को लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। कोई इसे बादलों की प्राकृतिक आकृति बता रहा था तो कोई इसे शुभ संकेत मान रहा था। हालांकि, इस दृश्य को लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि या वैज्ञानिक टिप्पणी सामने नहीं आई है।
फिलहाल, आसमान में दिखी इस रहस्यमयी आकृति का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इसे अपने-अपने नजरिए से देख रहे हैं। शनिवार की शाम का यह अनोखा नज़ारा क्षेत्र में लोगों के बीच उत्सुकता और कौतूहल का विषय बना रहा।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर!