मुजफ्फरपुर में बाबा गरीबनाथ कॉरिडोर परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर होगा मंदिर का विकास

मुजफ्फरपुर। प्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ मंदिर को भव्य धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में कॉरिडोर परियोजना ने गति पकड़ ली है। शनिवार को पर्यटन विभाग की टीम ने नगर निगम और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का विस्तृत निरीक्षण कर प्रस्तावित विकास कार्यों का जायजा लिया।
निरीक्षण का नेतृत्व पर्यटन विभाग के उपसचिव प्रदीप कुमार ने किया। इस दौरान नगर निगम के नगर आयुक्त ऋतुराज, सदर एसडीओ तुषार, पर्यटन विभाग के आर्किटेक्ट, इंजीनियरिंग टीम तथा स्मार्ट सिटी परियोजना के प्रोजेक्ट मैनेजर समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने प्रस्तावित मुख्य द्वार, मंदिर के अग्रभाग में किए जाने वाले बदलाव, कॉरिडोर के स्वरूप और विकास कार्यों के नक्शे का स्थल पर अवलोकन किया।
अधिकारियों ने बताया कि बाबा गरीबनाथ मंदिर को काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर विकसित करने की योजना पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। परियोजना के तहत मंदिर परिसर का व्यापक सुंदरीकरण किया जाएगा, जिससे यह देश के प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थलों में शामिल हो सके।
प्रस्तावित योजना के अनुसार बाबा गरीबनाथ मंदिर को साहू पोखर से जोड़ते हुए एक भव्य कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा छाता बाजार से माखन साह चौक तक सड़क, सौंदर्यीकरण और अन्य आधारभूत सुविधाओं का विकास भी किया जाएगा।
श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तीर्थयात्री भवन, आधुनिक शौचालय, स्वच्छ पेयजल व्यवस्था, छायादार विश्राम स्थल, बेहतर प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर धार्मिक और पर्यटन अनुभव मिल सके।
परियोजना के अंतर्गत शिवालय मंदिर परिसर स्थित पोखर और घाट का भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा। वहीं, परिसर में भगवान नारायण और माता लक्ष्मी की प्रतिमाएं स्थापित करने का प्रस्ताव है, जिससे क्षेत्र का धार्मिक और पर्यटन महत्व और अधिक बढ़ेगा। स्थल निरीक्षण के बाद पर्यटन विभाग की टीम वापस लौट गई। अब निरीक्षण के आधार पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर विभाग को सौंपी जाएगी। रिपोर्ट के अनुमोदन के बाद कॉरिडोर परियोजना की अगली प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर!