मुजफ्फरपुर पुलिस हाई क्लास सवारी की जांच के दौरान रह गई हैरान!

 लक्जरी कार का ‘सीक्रेट चैंबर’ और उसमें छुपा काला सच!,  कारण यह था

 मुजफ्फरपुर। बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 10 किलो गांजा बरामद हुआ है, जिसे नेपाल से तस्करी कर मुजफ्फरपुर लाया जा रहा था। गिरफ्तार तस्करों में दो नाबालिग भी शामिल हैं। गांजा को तस्करों ने लक्ज़री कार में बने एक खास तहखाने में छुपा रखा था।
यह घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के झपहां ओवरब्रिज के पास की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि दिल्ली नंबर की एक कार से भारी मात्रा में गांजा लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने झपहां ओवरब्रिज के पास नाकाबंदी कर दी। तभी सीतामढ़ी की तरफ से आ रही एक कार को पुलिस ने रोका। कार में तीन लोग सवार थे, जिनमें से दो पीछे और एक आगे बैठा था।
पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो शुरू में तो कुछ नहीं मिला। लेकिन जब पुलिस ने गौर से देखा तो पता चला कि कार के चेचिस के नीचे एक तहखाना बना हुआ है। तहखाने की तलाशी लेने पर पुलिस को गांजे से भरे दो पैकेट मिले। हर पैकेट में पांच-पांच किलो गांजा था।
पकड़े गए तस्करों की पहचान सीतामढ़ी ज़िले के सोनबरसा थाना क्षेत्र के भुतही और परसा गांव के निवासी के रूप में हुई है। इनमें से दो नाबालिग हैं जिनकी उम्र 16 और 17 साल है जबकि तीसरे तस्कर की पहचान 22 वर्षीय मो. नुरुद्दीन आलम के रूप में हुई है।
इस संबंध में सिटी एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि कि दिल्ली नंबर की कार से गांजा की खेप मुजफ्फरपुर लाया जा रहा है। यह खेप नेपाल से आ रही है। सूचना के आलोक में झपहां ओवरब्रिज के समीप टीओपी के पास वाहन चेकिंग लगाया। इस बीच कार सीतामढ़ी की ओर से आता हुआ दिखा। पुलिस टीम ने कार को रोका तो उसमें दो लोग पीछे और एक आगे बैठा हुआ था। तलाशी लेने पर ऊपर में कुछ नहीं मिला। लेकिन, पुलिस टीम ने जब चेचिस के नीचे तलाशी ली तो पता चला कि एक तहखाना बना हुआ है। उसके अंदर हाथ दिया तो उसमें गांजा का पांच पांच किलो ग्राम के दो पैकेट रखा हुआ था. कार से करीब 10 किलो गांजा बरामद किया गया है।पुलिस ने तीनो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज

    • By TN15
    • March 18, 2026
    सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज

    दुनियाभर में तेल की किल्लत, फिर भी पाकिस्तान को डिस्काउंट पर मिलेगा ऑयल! 

    • By TN15
    • March 18, 2026
    दुनियाभर में तेल की किल्लत, फिर भी पाकिस्तान को डिस्काउंट पर मिलेगा ऑयल! 

    कुलदीप के रिसेप्शन में छाया क्रिकेटर्स का जलवा!

    • By TN15
    • March 18, 2026
    कुलदीप के रिसेप्शन में छाया क्रिकेटर्स का जलवा!

    इन देशों के पास अमेरिका तक मार करने वाली मिसाइल! 

    • By TN15
    • March 18, 2026
    इन देशों के पास अमेरिका तक मार करने वाली मिसाइल! 

    सारा अर्जुन ने दुनिया के सामने बताया असली धुरंधर

    • By TN15
    • March 18, 2026
    सारा अर्जुन ने दुनिया के सामने बताया असली धुरंधर

    मुजफ्फरपुर में पुलिस ने गोली मारकर की शख्स हत्या, बवाल, भड़के पप्पू यादव

    • By TN15
    • March 18, 2026
    मुजफ्फरपुर में पुलिस ने गोली मारकर  की शख्स हत्या, बवाल,  भड़के पप्पू यादव