मुजफ्फरपुर : स्वास्थ्य अधिकारियों ने किया बन्दरा पीएचसी का औचक निरीक्षण

 विभिन्न वार्डों के स्पॉट निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक निर्देश, विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की तय लक्ष्य प्राप्ति एवं एएनएम के नियमित प्रशिक्षण आदि के भी दिए निर्देश

मुजफ्फरपुर। क्षेत्रीय अपर निदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं तिरहुत प्रमंडल डॉ. केके झा एवं क्षेत्रीय उपनिदेशक (प्रतिरक्षण) स्वास्थ्य सेवाएं,तिरहुत प्रमंडल डॉ. श्री रमण के द्वारा शुक्रवार को जिले के बन्दरा प्रखंड मुख्यालय में स्थित बन्दरा पीएचसी का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं एवं स्वास्थ्य कार्यक्रमों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। विभिन्न संदर्भ में आवश्यक जानकारी ली गई और कई बिंदुओं पर आवश्यक निर्देश दिए गए। अधीनस्थ चिकित्सा पदाधिकारी, चिकित्सकों एवं कर्मियों को विभिन्न संदर्भों को लेकर निर्देशित दिया गया।अधिकारियों की टीम ने पीएचसी में संचालित ओपीडी, इमरजेंसी, एमसीडी क्लिनिक, डेंगू वार्ड,प्रसव कक्ष आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों, उपलब्धियों, कार्यशालियों को लेकर जानकारी ली गई और विभिन्न संदर्भों में विभिन्न कमियों को लेकर आवश्यक निर्देश दिया। प्रसव कक्ष के निरीक्षण के दौरान एएनएम को नियमित प्रशिक्षण देते रहने के निर्देश दिए गए। वहीं स्वास्थ्य कार्यक्रमों की नियमित समीक्षा एवं लक्ष्य प्राप्ति को लेकर भी निर्देश दिए गए। इस दौरान बन्दरा पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर नौशाद अहमद एवं अधीनस्थ चिकित्सा कर्मी आदि भी थे।

  • Related Posts

    नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

    बिहार में एमएलसी चुनाव के बीच सियासी बयानबाजी…

    Continue reading
    बोकारो स्टील प्लांट में आंदोलन :  106 युवकों का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, प्रदर्शनकारियों ने गेट को किया बंद

    बोकारो स्टील प्लांट में आंदोलन तेज   बोकारोः…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

    नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

    नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

    ‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

    ‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

    सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

    सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

    सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

    सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

    US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA,  बढ़ रही है- भारत विरोधी नफरत!

    US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA,  बढ़ रही है- भारत विरोधी नफरत!