मुजफ्फरपुर : चुनाव के मद्देनजर सशस्त्र जवानों का फ्लैग मार्च

-पीयर एवं हत्था थाना क्षेत्रों में जवानों ने कराया अपनी मौजूदगी का एहसास
-भयमुक्त माहौल एवं शांति-सुरक्षा के दिए संदेश
-एरिया डोमिनेशन भी किया गया

भवेश कुमार
मुजफ्फरपुर।जिला क्षेत्र में 20 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शांति सुरक्षा एवं भय मुक्त माहौल को लेकर बुधवार की शाम सशस्त्र जवानों के द्वारा जिले के बन्दरा प्रखंड के पश्चिम से पूर्व तक फ्लैग मार्च निकाले गए। प्रखण्ड के पूरब में हत्था थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में केंद्रीय बलों एवं बिहार पुलिस के जवानों के द्वारा सघन फ्लैग मार्च निकाले गए।

संदिग्ध असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान चलाए गए। जिला एवं थाना के विभिन्न बॉर्डर क्षेत्र में जांच का अभियान चलाया गया। वही भयमुक्त माहौल में मतदान को लेकर लोगों से अपील की गई। हत्था थाना के अध्यक्ष शशि रंजन ने बताया कि केंद्रीय बलों के साथ इलाके के विभिन्न बॉर्डर स्थल समेत विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च निकाले गए।एरिया डोमिनेशन का कार्य किया गया।

इसी तरीके से प्रखंड के पश्चिम में पीयर थाना क्षेत्र के इलाकों में बी-सैप के सशस्त्र जवानों के द्वारा फ्लैग मार्च निकाले गए। पीयर थाना के अध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि बी-सैफ के जवानों के द्वारा पीयर थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च निकाले गए। लोगों को शांति सुरक्षा के संदेश दिए गए। लोगों को भय मुक्त माहौल में मतदान करने की अपील की गई।

असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान एरिया डोमिनेशन भी किए गए। पिलखी पुल एवं बड़गांव चौक समेत विभिन्न बॉर्डर क्षेत्र में जांच का अभियान भी चलाया गया।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी