‘इंडिया गठबंधन के हुजूम में मुसलमान गायब…’, मौलाना रजवी ने उठाए INDIA ब्लॉक की बैठक पर सवाल

नई दिल्ली। दिल्ली में विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन की बैठक पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने सख़्त प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के गठबंधन के हुजूम मे मुसलमान गायब था और किसी काबले जिक्र मुस्लिम पार्टी को शामिल होने के लिए इस बैठक में नहीं बुलाया गया। मौलाना शहाबुद्दीन ने इस बैठक पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो लोग सांप्रदायिकता को खत्म करने की बात करते हैं, उन्होंने ही अपने एजेंडे और गुफ्तगू मे सांप्रदायिक जैसे शब्द का भी इस्तेमाल नही किया. जबकि आज के माहौल मे भाईचारा और यकजहती की शदीद की बहुत ज्यादा जरूरत है।

 

मौलाना ने सपा पर लगाए गंभीर आरोप

 

माजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन को लेकर भी मौलाना ने बड़ी बात कही, उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस के नेतृत्व और खासतौर पर राहुल गांधी को याद दिलाना चाहता हूं कि अगर अखिलेश यादव ने छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान के विधानसभा चुनावों मे समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मुस्लिम बहुल क्षेत्रों से नही खड़े करते, तो कांग्रेस को नुक्सान नही होता और इन तीनों राज्यों में भाजपा की हुकूमत नही बनती।

 

 

राहुल गांधी को सावधान रहने की सलाह

 

 

मौलाना ने राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व को इस पर विचार विमर्श करने की अपील की और कहा कि उन तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव के दरमियान अखिलेश यादव ने गठबंधन का धर्म क्यों नही निभाया?

भविष्य मे होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर बरेलवी ने कहा कि मैं कांग्रेस नेतृत्व और राहुल गांधी को मशवरा देना चाहता हूं कि अखिलेश यादव भरोसा करने लायक व्यक्ति नहीं है. चुनाव के वक्त जब उम्मीदवारों के नामों पर फैसला लेने का वक्त आयेगा तो देखना कि सपा मुखिया किस तरह रंग बदलते नजर आयेंगे।

 

AIMIM ने भी उठाए सवाल

 

बता दें कि दिल्ली में सोमवार 8 जून को इंडिया गठबंधन की बैठक हुई थी, इस बैठक में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत 23 विपक्षी दलों ने हिस्सा लिया और आगामी रणनीति को लेकर चर्चा की. हालांकि इस बैठक में असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM को न्योता नहीं दिया गया था. यूपी AIMIM प्रवक्ता शादाब चौहान ने भी इस पर सवाल उठाए थे और दावा किया था कि असदुद्दीन ओवैसी के बिना गठबंधन पूरा नहीं है।

  • Related Posts

    एससी एसटी के दुरुपयोग के चलते चित्रकूट में एक युवक ने दे दी अपनी जान!

    एससी एसटी एक्ट लगने से अवसाद में था…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

    एससी एसटी के दुरुपयोग के चलते चित्रकूट में एक युवक ने दे दी अपनी जान!

    एससी एसटी के दुरुपयोग के चलते चित्रकूट में एक युवक ने दे दी अपनी जान!

    हम तो बस हार ही चुके थे साथी

    हम तो बस हार ही चुके थे साथी

    मैं क्या देख रही हूं …

    मैं क्या देख रही हूं …

    आरके सिंह ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा 

    आरके सिंह ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा 

    एसआईआर को कांग्रेस गंभीर, ज्ञानेश कुमार की बड़ी घेराबंदी  

    एसआईआर को कांग्रेस गंभीर, ज्ञानेश कुमार की बड़ी घेराबंदी