संभावित बीमारियां जिनका संकेत हो सकता है बार-बार क्रैम्प:
डायबिटीज या नर्व-संबंधी बीमारियां: डायबिटीज, लिवर या थायराइड की समस्या से नसों को नुकसान पहुंच सकता है, जिससे क्रैम्प बढ़ जाते हैं। इलेक्ट्रोलाइट या हार्मोनल डिसऑर्डर: पोटैशियम या कैल्शियम की कमी से मांसपेशियां प्रभावित होती हैं।
मोटर न्यूरॉन डिजीज (जैसे ALS): इसमें क्रैम्प शुरुआती लक्षणों में से एक हो सकता है।
स्पाइनल नर्व प्रेशर या वस्कुलर डिजीज: रीढ़ की हड्डी में नर्व दबाव या धमनियों में संकुचन से क्रैम्प हो सकते हैं। क्रैंप-फैसिकुलेशन सिंड्रोम: नसों की अतिसक्रियता से मांसपेशियों में ऐंठन और झटके आते हैं।
लीवर या किडनी की बीमारी: लिवर फेलियर या डायलिसिस से टॉक्सिन्स जमा होकर क्रैम्प का कारण बनते हैं। डिस्टोनिया: अनियंत्रित मांसपेशी गतिविधियां जो दर्दनाक स्पाज्म का रूप ले लेती हैं।








