सिपाही भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया मुन्नाभाई

थंब स्कैनिंग से हुआ शक -पूछताछ में सामने आई हकीकत

पटना/हाजीपुर। बिहार में केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान एक मुन्ना भाई पकड़ा गया। आरोपी दूसरे अभ्यर्थी के जगह पर परीक्षा दे रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सेंटर मजिस्ट्रेट ने परीक्षा दे रहे आरोपी और असली अभ्यर्थी दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि शंभू कुमार की जगह पर राहुल कुमार सिपाही भर्ती परीक्षा दे रहा था। परीक्षा केंद्र के जांच अधिकारियों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।
शंभू कुमार का थंब स्कैन के दौरान मैच नहीं हुआ तो मुख्यालय से जांच के लिए फोन आया। इसके बाद एडमिट कार्ड के साथ उसे ऑफिस में ले जाकर पूछताछ की गई। डॉक्यूमेंट आईडी प्रूफ जैसी तमाम जांच के बाद पता चला कि यह लड़का शंभू नहीं है। सख्ती से पूछताछ करने पर शंभू कुमार के नाम से परीक्षा दे रहे लड़के ने बताया कि वह संभू नहीं है। उसका नाम राहुल है और शंभू के बदले परीक्षा दे रहा है।
फर्जी अभ्यर्थी पकड़े जाने के बाद अधिकारी और परीक्षा केंद्र के सभी जांच कर्मचारी चौंक गए। तुरंत स्थानीय औद्योगिक थाना क्षेत्र को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी फर्जी मुन्ना भाई को गिरफ्तार कर थाने ले गई। सिपाही भर्ती परीक्षा केंद्र के अधिकारी ने राहुल कुमार पिता प्रवीण यादव थना, वजीरगंज जिला गया के रहने वाले फर्जी छात्र और अपने स्थान पर दूसरे छात्र को बैठकर परीक्षा दिलवाने वाले शंभू कुमार के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी गया जिला का रहने वाला है। फर्जी अभ्यर्थियों को पकड़ने के लिए तीन लेयर में जांच की व्यवस्था की गई थी। इसके बावजूद आरोपी परीक्षा केंद्र तक जाने में सफल रहा। हालांकि, इसी दौरान अधिकारियों को उस पर संदेह हो गया और पूछताछ के दौरान पूरी बात सामने आ गई। हाजीपुर के इंडस्ट्रियल एरिया थाना क्षेत्र में राजकीय किशोर उच्च विद्यालय की केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही लिखित परीक्षा केंद्र 2211 पर 25 अगस्त को हो रही सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान दूसरे छात्र के जगह पर मुन्ना भाई पहुंचकर एग्जाम दे रहे थे।फिंगर स्कैन मैच नहीं होने पर मुख्यालय से जांच का आदेश हुआ। जांच के दौरान आरोपी पकड़ा गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

    • By TN15
    • March 7, 2026
    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    • By TN15
    • March 7, 2026
     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?