नगर निगम के जन जन तक पहुंचाएं ‘स्वच्छता ही सेवा का अभियान : गरिमा

स्वच्छता मित्रों के उन्मुखीकरण कार्यशाला में दी गई सरकारी सामाजिक कल्याण के योजनाओं की जानकारी, कार्यक्रम में बोलीं महापौर – प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत,उज्ज्वला तथा जन धन जैसी योजनाओं का उठाएं लाभ 

बिट्टू कुमार
पश्चिम चम्पारण/बेतिया। नगर विकास एवम आवास विभाग के निर्देश पर चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत सफाई मित्रों के लिए उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। नगर निगम कार्यालय परिसर के सम्राट अशोक भवन में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन नगर निगम महापौर ने किया।सफाई मित्रों के उन्मुखीकरण कार्यशाला में गरीब कल्याणकारी तमाम सरकारी योजनाओं की संबंधित संभाग के प्रभारी पदाधिकारियों द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई।

इससे पूर्व आयोजन का उद्घाटन करने के बाद महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि केंद्र और हमारी राज्य सरकार के द्वारा गरीब परिवारों के लिए सामाजिक कल्याण की अनेक उपयोगी योजनाएं संचालित हैं। जिनमें से अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी आज आपको विभिन्न योजनाओं के नोडल पदाधिकारी के द्वारा दी जाएगी। महापौर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि आप सब में से अर्हता प्राप्त परिवार के लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना, पांच लाख तक मुफ्त इलाज वाली आयुष्मान भारत योजना, मुफ्त एलपीजी गैस सिलेंडर वाली उज्ज्वला तथा जन धन जैसी लाभकारी योजनाओं का अवश्य ही लाभ उठाना चाहिए। वही नगर आयुक्त शंभू कुमार ने कहा कि आप सभी सफाई कर्मी भाई बहनों के स्वास्थ्य सुरक्षा की भी नगर निगम प्रशासन को काफी चिंता है। आप और आप सबके परिजनों के लिए स्वास्थ शिविर भी आयोजित किए गए हैं। आगे भी दो अक्तूबर तक हम विभागीय निर्देश के आलोक में ऐसे कार्यक्रमों का लगातार आयोजन करते रहेंगे। निगम के कई कर्मचारियों को कबीर अंत्येष्टि योजना का लाभ भी दिया गया। मौके पर नगर आयुक्त शंभू कुमार, उप नगर आयुक्त गोपाल कुमार, उद्योग विभाग के पदाधिकारी, एलडीएम इत्यादि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

  • Related Posts

    अम्बेडकर नगर प्राइमरी स्कूल के जर्जर पहुंच पथ और नाला का 16.48 लाख से होगा नव निर्माण : गरिमा
    • TN15TN15
    • July 11, 2026

     कार्यादेश सौंपते बोलीं महापौर-वार्ड-20 के दलित- महादलित बस्ती…

    Continue reading
    बेतिया राज की जमीन और सेलिंग से फाजिल जमीन पर भूमिहीनों और गरीबों को वासगित करो : रवीन्द्र कुमार ‘रवि’

    बुल्डोजर राज के खिलाफ 20 अगस्त को विधानसभा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Noida News: नोएडा में दुकानों के निर्माण के दौरान हादसा, ताश के पत्तों की तरह ढहा लेंटर, कई मजदूर दबे

    • By TN15
    • July 13, 2026
    Noida News: नोएडा में दुकानों के निर्माण के दौरान हादसा, ताश के पत्तों की तरह ढहा लेंटर, कई मजदूर दबे

    नोएडा में DM दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी, ई मेल आने के बाद एक्‍शन में पुलिस, कर रही छानबीन

    • By TN15
    • July 13, 2026
    नोएडा में DM दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी, ई मेल आने के बाद एक्‍शन में पुलिस, कर रही छानबीन

    आयुष्मान कार्ड के नाम पर ठग लिए करोड़ो रुपए!

    • By TN15
    • July 13, 2026
    आयुष्मान कार्ड के नाम पर ठग लिए करोड़ो रुपए!

    दुनिया की सबसे मीठी, दिल को छू लेने वाली और सम्मानित भाषाओं में से एक है उर्दू

    • By TN15
    • July 13, 2026
    दुनिया की सबसे मीठी, दिल को छू लेने वाली और सम्मानित भाषाओं में से एक है उर्दू

    सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध होने से अधिक महत्वपूर्ण है वास्तविक जीवन में सम्मानित होना

    • By TN15
    • July 13, 2026
    सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध होने से अधिक महत्वपूर्ण है वास्तविक जीवन में सम्मानित होना

    पंजाब में डेरा संस्कृति और दलितों की मुक्ति में इसकी भूमिका का अंबेडकरवादी विश्लेषण

    • By TN15
    • July 13, 2026
    पंजाब में डेरा संस्कृति और दलितों की मुक्ति में इसकी भूमिका का अंबेडकरवादी विश्लेषण