पुण्यतिथि पर याद किये गए मुलायम सिंह यादव 

समाजवादियों ने लिया नेताजी के संघर्ष को आत्मसात करने का संकल्प 

द न्यूज 15 ब्यूरो 

 नोएडा। सेक्टर 11 स्थित झुंडपुरा गांव में समाजवादी आंदोलन के नायक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पुण्यतिथि पर समाजवादियों ने पूरे जोर शोर से मनाई। इस अवसर पर नेताजी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी में नेताजी के संघर्ष पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर  वरिष्ठ सपा नेता देवेन्द्र सिंह अवाना ने कहा  भारतीय राजनीतिज्ञ, समाजवादी व्यक्ति और समाजवादी पार्टी के संस्थापक थे। छह दशक से अधिक के अपने राजनीतिक जीवन के दौरान, उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में तीन कार्यकालों तक सेवा की, और भारत सरकार में केंद्रीय रक्षा मंत्री के रूप में भी कार्य किया। सपा कार्यकर्ताओं में उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लें।
विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व अध्यक्ष नोएडा विधानसभा देवेन्द्र गुर्जर ने कहा कि मई 2017 में पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम ने दो भारतीय सैनिकों की हत्या कर दी थी और उनके शवों को क्षत-विक्षत कर दिया था। जब पत्रकारों ने पूर्व में रक्षा मंत्री रहे यादव से हमलों पर टिप्पणी करने के लिए कहा तो उन्होंने कहा, “रक्षा मंत्री ( अरुण जेटली ) कमज़ोर हैं और कायर कभी दुश्मनों से नहीं लड़ सकते। मेरा केंद्र सरकार और संबंधित मंत्री से एक सवाल है: आप दुश्मन को उसकी जगह दिखाने का साहस क्यों नहीं जुटा पा रहे हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि देवेगौड़ा सरकार में रक्षा मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने हमलों के जवाब में भारतीय सेना को पाकिस्तान में घुसने का आदेश दिया था।
इस मौके पर हीरालाल यादव, भीष्म यादव, देवेंद्र सिंह अवाना,  जगत चौधरी  देवेन्द्र गुर्जर,मोहसिन सैफी, साहिल खान  विक्की तंवर एल के  मिश्रा  देव यादव ,रमेश चौधरी, दाताराम पाल, सतीश शर्मा, राजेंद्र यादव, चरण सिंह राजपूत, रोशन चौधरी, फूलसिंह नम्बरदार,मौ यामीन गौरव मुखिया, संदीप कुमार,कपिल अवाना, अनिल अवाना, उस्मान भड़ाना मंगल यादव, प्रेम, आदि कार्यकर्त्ता मौजूद रहे ।

  • Related Posts

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय ने आधारभूत संरचना और…

    Continue reading
    सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

    नोएडा । पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन, गौतमबुद्धनगर के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे