Mukul Roy On BJP: ‘मैं हमेशा BJP के साथ था, अगर…’, बोले विधायक मुकुल रॉय

Mukul Roy On BJP: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल रॉय ने कहा है कि मैं हमेशा बीजेपी (BJP) के साथ था, मैंने कोई धोखा नहीं दिया. रॉय ने आगे कहा कि वो बीजेपी में रहे हैं और अभी फिर आए. ऐसे में पार्टी जो काम देगी वो करेंगे.

टीएमसी से इस्तीफे देने के सवाल पर मुकल रॉय ने कहा कि अब मैं टीएमसी का हिस्सा ही नहीं हूं. मैं पहले ही टीएमसी से इस्तीफा दे चुका हूं. वो सोमवार रात (18 अप्रैल) कुछ निजी काम से दिल्ली गए थे, हालांकि उनके परिवार ने दावा किया था कि वह ‘लापता’ हो गए हैं. परिवार ने दावा किया कि उनकी ‘मानसिक स्थिति ठीक’ नहीं है और कहा कि बीजेपी को टीएमसी नेता का इस्तेमाल कर गंदी राजनीति नहीं करनी चाहिए, जो कि अस्वस्थ हैं.

टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पूरे मामले पर कहा कि कौन कहा जाएगा ये हम कैसे बता सकते हैं? कोई दिल्ली या पंजाब जाएगा ये हम कैसे कंट्रोल कर सकते हैं?

 

बेटे सुभ्रांग्शु को क्या जवाब दिया था

पूर्व विधायक और रॉय के बेटे सुभ्रांग्शु ने कहा कि मैंने सुना है कि मेरे पिता ने क्या कहा. उन्हें इलाज की जरूरत है. उन्हें शारीरिक समस्याएं हैं. जो लोग अपने राजनीतिक हितों के लिए मेरे पिता का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें खुद पर शर्म आनी चाहिए. इस पर रॉय ने कहा था शुभ्रांशु को भी बीजेपी में शामिल हो जाना चाहिए क्योंकि यह उनके लिए सबसे सही होगा.

 

टीएमसी में रहे रॉय 2017 में बीजेपी में शामिल हुए थे. 2011 में उन्होंने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर जीत हासिल की थी. हालांकि, इसके बाद वह विधानसभा से इस्तीफा दिए बिना टीएमसी में वापस आ गए थे.

राजनीति से दूर रहने की वजह बताई

रॉय ने कहा कि मैं कुछ समय से अस्वस्थ था, इसलिए मैं राजनीति से दूर था, लेकिन अब मैं ठीक हूं और मैं फिर से राजनीति में सक्रिय होऊंगा. उन्होंने कहा कि वह 100 प्रतिशत आश्वस्त हैं कि वह टीएमसी के साथ कभी संबंध नहीं रखेंगे.

  • Related Posts

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    हैदराबाद के सांसद और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी…

    Continue reading
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने मोदी सरकार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    • By TN15
    • November 20, 2026
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    • By TN15
    • November 20, 2026
    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस