Mukhtar Ansari : बाहुबली नेता मुख़्तार अंसारी को 7 साल की सजा

Mukhtar Ansari : जेलर पर पिस्टल तानने के मामले में आज इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के पूर्व विधायक मुख़्तार अंसारी को जेलर को डराने और उन पर पिस्टल तानने के मामले में दोषी मानते हुए 7 साल की सज़ा सुनाई है।

इस मामले में लखनऊ के MP/MLA, एडिशनल सेशन जज ने साल 2020 में उन्हें बरी कर दिया था। लेकिन आज जस्टिस दिनेश कुमार की एकल पीठ ने Mukhtar Ansari को दोषी करार दिया है।

क्या है मामला –

यह मामला साल 2003 का है, 23 अप्रैल की सुबह लखनऊ के जिला जेल में मुख़्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) से कुछ लोग मिलने आए, जिस पर तत्कालीन जेलर SK अवस्थी ने मिलने आए लोगों की तलाशी लेने के लिए कहा बाद मुख़्तार अंसारी भड़क गए।

Also Visit :जज और मजिस्ट्रेट में अंतर समझिए।

अंसारी पर जेलर को जान से मारने की धमकी और पिस्टल तान देने का आरोप है, इस घटना के बाद जेलर SK अवस्थी ने आलमबाग थाना में मुख्तार के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी।

कौन हैं मुख्तार अंसारी –

मुख़्तार अंसारी 1996 में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की टिकट पर जीतकर पहली बार विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने 2002 में भी चुनाव जीता, इसके बाद  2007, 2012 और फिर 2017 में भी मऊ से जीत हासिल की थी लेकिन वे आख़िरी के चुनाव में उन्होंने देश की अलग-अलग जेलों में बंद रहते हुए लड़े।

Mukhtar Ansari
लगातार विवादो में बने रहने वाले विधायक मुख़्तार अंसारी

पारिवारिक पृष्ठभूमि – 

मुख़्तार अंसारी के नाना ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान को 1947 की लड़ाई में शहादत के लिए महावीर चक्र से नवाज़ा गया था। भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी रिश्ते में मुख़्तार अंसारी के चाचा हैं। मुख़्तार अंसारी के पिता सुभानउल्ला अंसारी स्थानीय राजनीति में काफी सक्रिय थे।

मुख़्तार के बड़े भाई अफजाल अंसारी भी गाजीपुर की मोहम्मदाबाद विधानसभा से लगतार 5 बार विधायक रह चुके हैं और 2004 में गाजीपुर से ही सांसद का चुनाव भी जीत चुके हैं।

यहां क्लिक कर आप The News 15 के YouTube Channel पर जा सकते है।

उत्तरप्रदेश की राजनीति में बाहुबली की छवि रखने वाले मुख्तार अंसारी फिलहाल हाईकोर्च की सुनवाई में दोषी पाए गए है। अंसारी लंबे समय से पंजाब की पुलिस की गिरफ्त में थे

  • Related Posts

    उत्तर प्रदेश पुलिस के विरुद्ध इलाहाबाद उच्च न्यायालय की कड़ी टिप्पणियाँ: विधि के शासन और लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था पर एक विमर्श

    एसआर दारापुरी  हाल के दिनों में इलाहाबाद उच्च…

    Continue reading
      34 साल पुराने गुनाह की अब मिली सजा, एक हाथ में लाठी और झुकी पीठ लिए कोर्ट पहुंचे 84 साल के ‘दोषी’

    बिहार के वैशाली जिले से एक हैरान करने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

    • By TN15
    • June 8, 2026
    विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

    यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

    • By TN15
    • June 8, 2026
    यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

    इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

    • By TN15
    • June 8, 2026
    इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

    • By TN15
    • June 8, 2026
    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

    ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

    • By TN15
    • June 8, 2026
    ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

    ‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा’, नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर

    • By TN15
    • June 8, 2026
    ‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा’, नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर