महागठबंधन में शामिल हुए मुकेश सहनी, RJD ने अपने कोटे से दी 3 सीटें

तेजस्वी यादव ने तीन सीट देकर महागठबंधन में कराया शामिल

गोपालगंज झंझारपुर और मोतिहारी की सीट वीआईपी के खाते में

द न्यूज 15 ब्यूरो

पटना । बिहार में तेजस्वी यादव पूरी तरह से फॉर्म में हैं। बिहार में आरजेडी के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव ने विकासशील इंसान पार्टी यानी वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी को महागठबंधन में शामिल कर लिया है। इसी के साथ तेजस्वी यादव ने अपने खाते की तीन सीट भी मुकेश सहनी को दी है। मुकेश सहनी को गोपालगंज, झंझारपुर और मोतिहारी की सीट दी गई है। तीन सीट मुकेश सहनी के पास जाने के बाद अब राजद के पास 26 में से 23 सीट बची है।बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मुकेश साहनी को महागठबंधन में शामिल करते हुए राजद दफ्तर में इसका औपचारिक ऐलान किया। उन्होंने कहा कि मुकेश सहनी के आने से महागठबंधन को मजबूती मिलेगी।विधानसभा चुनाव में भी जारी रहेगा गठबंधनपटना के आरजेडी कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुकेश सहनी की मौजूदगी में वीआईपी को दी जाने वाली सीटों की घोषणा की।

इस मौके पर तेजस्वी यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए यह गठबंधन हुआ है और आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में भी गठबंधन जारी रहेगा।बीजेपी सरकार पर दोनों नेताओं ने निशाना साधाइस मौके पर तेजस्वी यादव मुकेश सहनी ने केंद्र की बीजेपी नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार देश में संविधान खत्म कर तानाशाही लाना चाहती है। तेजस्वी यादव ने कहा कि आरजेडी और वीआईपी में शामिल सभी नेता-कार्यकर्ता एक विचारधारा के हैं और सारे मुद्दों पर आपसी सहमति बनी है, इसलिए पार्टी इंडिया अलायंस में मुकेश सहनी का स्वागत करती है। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये पहले बीजेपी के साथ थे, लेकिन पार्टी में उनके साथ धोखा करते हुए उनकी पार्टी को तोड़कर सभी विधायकों को अपनी पार्टी में शामिल करवा लिया गया। ये बीजेपी के दोहरे चरित्र को दर्शाता है।

समझौते के पहले दोनों दलों के नेताओं की बैठकआरजेडी और वीआईवी के बीच सीटों के बंटवारे के ऐलान के पहले शुक्रवार को सुबह मुकेश सहनी आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव से मिलने पहुंचे। नेताओं के बीच करीब डेढ़ घंटे तक चर्चा हुई, जिसके बाद शाम को औपचारिक रूप से वीआईपी के इंडिया अलायंस में शामिल होने की घोषणा की गई।आरजेडी अब 23 सीटों पर लड़ेंगी चुनावबिहार में इंडिया अलायंस में सीट शेयरिंग पूरी हो चुकी है। इसके तहत आरजेडी के खाते में 26 सीटें आई हैं, अब आरजेडी की ओर से अपने खाते की तीन सीटें वीआईपी को दी जाएगी। इस तरह से अब आरजेडी 23 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा कांग्रेस 9 और वाम दलों को पांच सीटें दी गई है।

  • Related Posts

    नेपाल की स्थिरता के साथ परिवर्तन की खोज
    • TN15TN15
    • March 12, 2026

    नेपाल में हाल ही में हुए संसदीय चुनावों…

    Continue reading
    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!
    • TN15TN15
    • March 7, 2026

    बिहार के ‌ मुख्यमंत्री रहे‌ नीतीश कुमार से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत के विभाजन का दलितों पर प्रभाव: एक अम्बेडकरवादी दृष्टिकोण

    • By TN15
    • March 12, 2026
    भारत के विभाजन का दलितों पर प्रभाव: एक अम्बेडकरवादी दृष्टिकोण

    बदलाव में रोड़ा बन रहा विपक्ष का कमजोर होना और मीडिया का सत्ता प्रवक्ता बनना!

    • By TN15
    • March 12, 2026
    बदलाव में रोड़ा बन रहा विपक्ष का कमजोर होना और मीडिया का सत्ता प्रवक्ता बनना!

    339वीं किसान पंचायत संपन्न, युद्ध नहीं शांति चाहिए

    • By TN15
    • March 12, 2026
    339वीं किसान पंचायत संपन्न,  युद्ध नहीं शांति चाहिए

    अमेरिका ने हाल ही में ईरान पर हमले किए हैं, लेकिन “न्यूक्लियर साइट” पर MOAB (सबसे बड़ा गैर-परमाणु बम) नहीं गिराया ।

    • By TN15
    • March 12, 2026
    अमेरिका ने हाल ही में ईरान पर हमले किए हैं, लेकिन “न्यूक्लियर साइट” पर MOAB (सबसे बड़ा गैर-परमाणु बम) नहीं गिराया ।

    ‘भारत मुश्किल में…’, ईरान वॉर पर US एक्सपर्ट ने नई दिल्ली को किया आगाह!

    • By TN15
    • March 12, 2026
    ‘भारत मुश्किल में…’, ईरान वॉर पर US एक्सपर्ट ने नई दिल्ली को किया आगाह!

    कहानी: “नीलो – सत्ता को चुनौती की कीमत “

    • By TN15
    • March 12, 2026
    कहानी: “नीलो – सत्ता को चुनौती की कीमत “