हेलीकॉप्टर क्रैश में वायुसेना के जवानों को बचाने वाले तीन ग्रामीणों को मुकेश सहनी ने किया सम्मानित

मुजफ्फरपुर/औराई। बिहार के मुजफ्फरपुर में हुए हेलीकॉप्टर क्रैश के दौरान वायुसेना के जवानों की जान बचाने वाले तीन साहसी ग्रामीणों को वीआईपी पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी ने सम्मानित किया। सम्मान समारोह में इन बहादुरों को सम्मान पत्र के साथ-साथ एक लिफाफे में आर्थिक सहयोग राशि भी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, जो इन ग्रामीणों की बहादुरी की सराहना कर रहे थे।

यह घटना 2 अक्टूबर को बाढ़ के दौरान नयागांव पंचायत में हुई थी, जब भारतीय वायुसेना का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था। उस समय हेलीकॉप्टर में सवार 5 वायुसेना के जवान खतरे में फंसे हुए थे। नयागांव पंचायत के बाला सहनी, सुन्दर सहनी और अभिषेक कुमार ने अपनी जान की परवाह न करते हुए नाव की मदद से सभी जवानों को सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि, उस समय बचाव अभियान के दौरान उन्हें अपनी जान का भी खतरा था, लेकिन इन ग्रामीणों ने बहादुरी और हिम्मत दिखाते हुए जवानों को सुरक्षित निकाल लिया।

मुकेश सहनी ने इन ग्रामीणों की बहादुरी की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे लोगों की वीरता और साहस से समाज को प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि इन ग्रामीणों ने जिस साहस का परिचय दिया है, वह वाकई सराहनीय है और हम सभी को उन पर गर्व है।

  • Related Posts

    अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
    • TN15TN15
    • August 10, 2026

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सदन में…

    Continue reading
    भरत तिवारी केस में बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश
    • TN15TN15
    • August 10, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर (Bharat Tiwari Encounter) मामले में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत’, राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक

    • By TN15
    • August 10, 2026
    ‘झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत’, राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक

    जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप

    • By TN15
    • August 10, 2026
    जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप

    अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…

    • By TN15
    • August 10, 2026
    अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…

    गारंटीड कीमतें, फसल बीमा और ज़्यादा बारिश के लिए मुआवज़ा दें सरकार

    • By TN15
    • August 10, 2026
    गारंटीड कीमतें, फसल बीमा और ज़्यादा बारिश के लिए मुआवज़ा दें सरकार

    एसकेएम ने धरने के बाद एसडीएम सिरमौर को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन