गायघाट। गायघाट प्रखंड परिसर में लगा “स्वच्छ प्रखंड गायघाट” का बोर्ड इन दिनों क्षेत्र की सफाई व्यवस्था पर करारा व्यंग्य करता नजर आ रहा है। बोर्ड के ठीक नीचे गंदगी, कीचड़ और बदबूदार माहौल ने स्थानीय लोगों और कर्मचारियों को परेशान कर रखा है।
जहां एक ओर सरकार स्वच्छता अभियान को लेकर सजगता और जागरूकता फैलाने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर प्रखंड मुख्यालय जैसे महत्वपूर्ण स्थल की यह हालत स्थानीय प्रशासन की लापरवाही को उजागर कर रही है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार इस गंदगी की शिकायत की गई है, लेकिन अब तक सफाई की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। परिसर में कीचड़ से आने-जाने में परेशानी होती है और कभी-कभी फिसलने से लोग चोटिल भी हो जाते हैं।
लोगों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि प्रखंड परिसर की सफाई नियमित रूप से कराई जाए, ताकि कम से कम जहां स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है, वहां उसका पालन भी हो।








