साहू चौक के पास सड़क बनी झील, 25 वर्षों से बदहाली की मार झेल रहा मुख्य मार्ग

-राजापाकर के बैकुंठपुर पंचायत की सड़क की हालत बद से बदतर
-ग्रामीणों ने उठाई आवाज

संजय श्रीवास्तव

राजापाकर। राजापाकर प्रखंड अंतर्गत बैकुंठपुर पंचायत के वार्ड संख्या 01 स्थित साहू चौक के पास मुख्य सड़क की हालत बारिश के चलते और भी बदतर हो गई है। सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है और जल निकासी की व्यवस्था न होने से पूरी सड़क झील में तब्दील हो गई है।

स्थानीय ग्रामीण सीताराम साह ने बताया कि यह समस्या आज की नहीं है, बल्कि बीते करीब 25 वर्षों से यह मार्ग इसी स्थिति में है। हर वर्ष बारिश के मौसम में यह मार्ग सड़क कम, तालाब ज्यादा नज़र आता है।

इस मार्ग से जफरपट्टी, बाकरपुर, गौसपुर बरियारपुर, बैकुंठपुर समेत कई पंचायतों के लोग राजापाकर थाना और अन्य शासकीय कार्यालयों तक पहुंचते हैं। बावजूद इसके, इस मुख्य मार्ग की दशा पर किसी भी जनप्रतिनिधि ने आज तक ध्यान नहीं दिया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार विधायक, सांसद और मुखिया आए और गए, लेकिन सड़क की स्थिति में सुधार नहीं हुआ। क्षेत्रवासियों – सीताराम साह, नागेंद्र साह, उपेंद्र साह, विनोद कुमार, माधो सिंह, दिलीप कुमार, मोहम्मद उस्मान, मोहम्मद जब्बार अंसारी, मोहम्मद मंटू, मोहम्मद निजाम, बिलट राम, नरेश साह, दिलीप साह सहित अन्य लोगों ने सड़क की मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था की मांग की है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र ही कोई कदम नहीं उठाया गया, तो वे सामूहिक रूप से आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

  • Related Posts

    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    नेपाल के तराई क्षेत्र और गंडक नदी के…

    Continue reading
    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गणेश विसर्जन में बुझ गए घर के दो चिराग : बीजेपी नेता के दो बेटों की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत 

    गणेश विसर्जन में बुझ गए घर के दो चिराग : बीजेपी नेता के दो बेटों की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत 

    मलेशिया के इंजीनियर ने की थी आत्महत्या, ज्ञानेश कुमार IAS थे आरोपी, 20 साल पहले की वह घटना चर्चा में

    मलेशिया के इंजीनियर ने की थी आत्महत्या, ज्ञानेश कुमार IAS थे आरोपी, 20 साल पहले की वह घटना चर्चा में

    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के पहले एग्जिट पर साइन बोर्ड न होने से हादसे की आशंका; विज्ञापन के चक्कर में हटाया गया दिशा-सूचक बोर्ड

    नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के पहले एग्जिट पर साइन बोर्ड न होने से हादसे की आशंका; विज्ञापन के चक्कर में हटाया गया दिशा-सूचक बोर्ड

    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरा उछली कार, 3 की मौत, 2 घायल

    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरा उछली कार, 3 की मौत, 2 घायल

    यूपी से राज्य सभा में जाएंगी स्मृति ईरानी? 

    यूपी से राज्य सभा में जाएंगी स्मृति ईरानी?