भरत तिवारी एनकाउंटर में सांसद पप्पू यादव का सनसनीखेज दावा, ‘पुलिस मुख्यालय से…’

भोजपुर जिले के शाहपुर में 17 जून को हुए भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर (Bharat Bhushan Tiwari Encounter) मामले को लेकर बुधवार गांव में महापंचायत का आयोजन किया गया है। इस बीच पूर्णिया सांसद पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने सरकार के सिस्टम पर बड़ा आरोप लगाया है। दावा किया है कि पुलिस मुख्यालय से एसटीएफ को भेजकर भरत भूषण तिवारी को गोली मरवाई गई है। उन्होंने भारत भूषण तिवारी को शहीद का दर्जा देने की मांग की है। साथ ही एक करोड़ मुआवजा देने की बात कही है।

एनकाउंटर पर पप्पू यादव ने कहा कि इसके पीछे कौन है, किस रावण का दिमाग चल रहा है, हेडक्वार्टर (पुलिस मुख्यालय) में कौन व्यक्ति बैठा हुआ है, जिसके आदेश पर एसटीएफ ने गोली चलाई, वहां के डीएसपी और थानेदार ने गोली नहीं मारी थी, एसटीएफ ने गोली मारी है. इसकी जांच होनी चाहिए कि किन-किन लोगों ने हेडक्वार्टर से फोन किया था।

बड़ी मछली को बचाने का किया दावा

पप्पू यादव ने पूछा कि किस बड़ी मछली को बचाया जा रहा है? अभी बिहार में कानून से ऊपर होकर काम किया जा रहा है. कभी बक्सर के सांसद को धमकी दी जा रही है, कभी संजीव को धमकी दी जा रही है। हमने सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट को लिखकर दे दिया है कि कभी भी यह लोग हमें मरवा सकते हैं।  उन्होंने आगे कहा, “कभी फुल एनकाउंटर, कभी हाफ एनकाउंटर, कभी क्वार्टर एनकाउंटर, यह किस तरह का एनकाउंटर होता है? उन्होंने पूछा कि एनकाउंटर का प्रावधान क्या है? लॉ क्या कहता है?”

भारत भूषण तिवारी को लेकर कहा कि वे गरीबों की बात करते थे, सिस्टम को लेकर उस दिन बोलने लगे तो गोली मरवा दी. सवाल एक भरत तिवारी का नहीं है, सवाल सिस्टम, कानून और संविधान से ऊपर चलने वालों की है। पप्पू यादव ने मांग की कि भरत भूषण तिवारी को शहीद का दर्जा मिले, सरकार एक करोड़ मुआवजा दे और इस पूरे मामले में स्पीडी ट्रायल हो। उन्होंने यह भी कहा कि अगर बीजेपी के नेता के पास हिम्मत है तो जो मरवाया है, जिसने एसटीएफ को भेजा है, उसे सिस्टम से हटाए।

  • Related Posts

    ‘झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत’, राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
    • TN15TN15
    • August 10, 2026

    झारखंड की राजधानी रांची में छात्रों के प्रदर्शन…

    Continue reading
    गारंटीड कीमतें, फसल बीमा और ज़्यादा बारिश के लिए मुआवज़ा दें सरकार
    • TN15TN15
    • August 10, 2026

    भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते को रद्द करें। प्रो.…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली जंतर मंतर पर युवाओं के आंदोलन में कहां थी एबीवीपी और झारखंड में कहां है एनएसयूआई ?

    • By TN15
    • August 11, 2026
    दिल्ली जंतर मंतर पर युवाओं के आंदोलन में कहां थी एबीवीपी और झारखंड में कहां है एनएसयूआई ?

    Indian Politics: प्रशांत किशोर, थलपति विजय और अन्नामलाई ने जाने-अनजाने कर दिया ये बड़ा काम, बीजेपी-कांग्रेस से एकदम अलग

    • By TN15
    • August 11, 2026
    Indian Politics: प्रशांत किशोर, थलपति विजय और अन्नामलाई ने जाने-अनजाने कर दिया ये बड़ा काम, बीजेपी-कांग्रेस से एकदम अलग

    प्रियंका गांधी और बीजेपी सांसद में बहस, कहा- राहुल गांधी छात्रों से मिले थे

    • By TN15
    • August 11, 2026
    प्रियंका गांधी और बीजेपी सांसद में बहस, कहा- राहुल गांधी छात्रों से मिले थे

    ‘झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत’, राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक

    • By TN15
    • August 10, 2026
    ‘झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत’, राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक

    जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप

    • By TN15
    • August 10, 2026
    जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप

    अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…

    • By TN15
    • August 10, 2026
    अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…