किसानों को सांसद महेश शर्मा ने दिया दिवाली का तोहफा

ऋषि तिवारी
नोएडा। आठ गांवों के 56 किसानों को कोटे के तहत पांच प्रतिशत भूखंड आवंटित किए गए हैं। सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र में आयोजित विशेष समारोह में किसानों को सांसद महेश शर्मा और सीईओ डॉ. लोकेश एम ने आवंटन पत्र दिए। इस दौरान 5 प्रतिशत आबादी भूखंड पाने वाले किसानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सांसद डा. महेश शर्मा और सीईओ डॉ. लोकेश एम का आभार जताया।

नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम ने बताया कि इलाहबास, पर्थला खंजरपुर, रसूलपुर नवादा, शाहदरा, सुत्याना, छिजारसी, मोहियापुर और नंगला-नंगली गांव के किसानों को लाभान्वित किया गया। प्राधिकरण ने किसानों को सेक्टर-62, 86, 136 समेत अलग-अलग सेक्टरों में भूखंड आवंटित किए हैं। आवंटित भूखंडों पर किसान अपनी आवश्यकता के अनुसार व्यावसायिक या आवासीय उपयोग कर सकते हैं। साथ ही, प्राधिकरण उन्हें सभी आवश्यक बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध कराएगा।

सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने कहा कि लंबे समय से रुकी यह प्रक्रिया अब पुन शुरू हो गई है। दिवाली के अवसर पर किसानों को यह उपहार देते हुए विशेष प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने आगे बताया कि प्राधिकरण ने भविष्य में और अधिक किसानों को भूखंड देने की योजना बनाई है। यह कदम किसानों के हितों की रक्षा और उनके जीवन स्तर में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस दौरान एसीईओ सतीश पाल, मुख्य विधि सलाहकार रविन्द्र प्रसाद गुप्ता, ओएसडी क्रांति शेखर सिंह, विशेष कार्याधिकारी अरविन्द कुमार सिंह, विशेष कार्याधिकारी अशोक शर्मा, विशेष कार्याधिकारी देवेन्द्र प्रताप, महाप्रबन्धक नियोजन मीना भार्गव, सहायक महाप्रबन्धक संजीव बेदी, वरिष्ठ प्रबन्धक नियोजन देवेन्द्र निगम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सूरीनाम की राजदूत हानिशा जयराम ने किया उद्घाटन, भारतीय प्रवासियों के इतिहास, संस्कृति और विरासत पर शोध को मिलेगा नया मंच

    दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई कालेज में ‘गिरमिटिया अध्ययन…

    Continue reading
    राष्ट्र निर्माण में भाषाओं का महत्त्वपूर्ण योगदान है : प्रो. नचिकेता सिंह

    “संस्कृत और युवा पीढ़ी” विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    वाराणसी की मंडलीय अस्पताल में हंगामा, शव लेकर भागने लगे परिजन

    वाराणसी की मंडलीय अस्पताल में हंगामा, शव लेकर भागने लगे परिजन

    Special Feature on the Birth Anniversary : अनुशासन के प्रति अत्यन्त कठोर थे अनंत रामचंद्र गोखले

    Special Feature on the Birth Anniversary : अनुशासन के प्रति अत्यन्त कठोर थे अनंत रामचंद्र गोखले

    संजय निषाद की शिकायत का असर? गोंडा आने से पहले पूर्व मंत्री राजपाल कश्यप हाउस अरेस्ट

    संजय निषाद की शिकायत का असर? गोंडा आने से पहले पूर्व मंत्री राजपाल कश्यप हाउस अरेस्ट

    Asian Games 2026 : भारत की झोली में आया 12वां मेडल, बैडमिंटन पुरुष टीम को मिला ब्रॉन्ज मेडल

    Asian Games 2026 : भारत की झोली में आया 12वां मेडल, बैडमिंटन पुरुष टीम को मिला ब्रॉन्ज मेडल

    SIR प्रक्रिया पर बवाल पर आया चुनाव आयोग का जवाब – कहा – सभी काम कानून के मुताबिक हुए 

    SIR प्रक्रिया पर बवाल पर आया चुनाव आयोग का जवाब – कहा – सभी काम कानून के मुताबिक हुए