श्री सनातन धर्म रामलीला समिति के भूमि पूजन में शामिल हुए सांसद डा. महेश शर्मा

ऋषि तिवारी
नोएडा। नोएडा स्टेडियम व सेक्टर-12 के प्राथमिक विद्यालय परिसर में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन हुआ। नोएडा स्टेडियम में श्री सनातन धर्म रामलीला समिति के भूमि पूजन में सांसद डा.महेश शर्मा व शहर के सभी बड़े उद्यमी व समाजिक संगठन के पदाधिकारी शामिल रहे। जो कि अगले माह से शहर में शुरू होने जा रही रामलीलाओं के लिए भूमि पूजन का दौर रविवार से शुरू हो गया।

समिति के महासचिव संजय बाली ने बताया कि इस बार डबल स्टोरी भव्य मंचन बनाया जायेगा एंव 45 कलाकारों की टीम मंचन करेगी। इस वर्ष रामलीला को और भव्य बनाने के लिए बैठक किया गया एवं बैठक में सभी ने रामलीला का भव्य मंचन हो इसके विषय पर चर्चा हुई । सुरक्षा को लेकर आने वाले अतिथियों के बैठने की व्यवस्था कलाकारों की व्यवस्था सी.सी.टी.वी. कैमरा की व्यवस्था सुरक्षा की व्यवस्था अन्य कई विषय के बारे जानकारी दी।

भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष विमला बाथम, राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त कैप्टन विकास गुप्ता, विधायक नोएडा पंकज सिंह जी के भाई अनिल , डा. वीएस चैहान जी, अध्यक्ष पीयूष द्विवेदी, टी.एन. चैरसिया रामलीला समिति के अध्यक्ष टी.एन. गोविल, अल्पेश गर्ग, उप्र युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन और शहर के गणमान्य अतिथियों एवं नोएडा की सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारीगण रामलीला मंचन करने आए कलाकार भी शामिल हुए। इस अवसर पर रामलीला मंचन में भगवान श्री राम ,लक्ष्मण व सीता का किरदार निभाने वाले कलाकारों की पूजा अर्चना व तिलक किया गया एवं पूर्ण आहूति के उपरांत आरती और प्रसाद वितरण किया गया।

  • Related Posts

    व्यापारियों एवं उद्यमियों का अभिविन्यास एवं परिचय सम्मेलन एवं संवाद कार्यशाला

    व्यापारियों एवं उद्यमियों का सर्वोच्च संगठन उत्तर प्रदेश…

    Continue reading
    आईएमएस नोएडा को कौशल आधारित शिक्षा के लिए मिला सम्मान

    नोएडा। इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस), नोएडा को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    UP राज्यसभा चुनाव में सपा से कौन जाएगा सदन?

    UP राज्यसभा चुनाव में सपा से कौन जाएगा सदन?

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने मनाई भगत सिंह जयंती

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने मनाई भगत सिंह जयंती

    इजरायली PM ने UAE का किया सीक्रेट दौरा! राष्ट्रपति से नेतन्याहू ने की मुलाकात 

    इजरायली PM ने UAE का किया सीक्रेट दौरा! राष्ट्रपति से नेतन्याहू ने की मुलाकात 

    TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन

    TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन

    दोस्त की हत्या के बाद सुसाइड, गोरखपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला 7वीं क्लास के स्टूडेंट का शव  