मोतिहारी : गण्डक नदी का पुछरिया मलाही टोला के समीप हो रहा कटाव 

 कटाव नही रुका तो पांच हजार की आबादी हो सकती प्रभावित

मोतिहारी । जिले में गण्डक नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही पुछरिया के मलाही टोला गांव पर एक बार फिर से गण्डक नदी से कटाव शुरू हो गया हैं। जिसके कारण पुछरिया मलाही टोला के का अस्तिव मिटने के कगार पर पहुच गया हैं। ग्रामीण अरुण तिवारी ,राघव सिंह,रविरंजन सिंह, रामचन्द्र सिंह, नवल सिंह, सूरज यादव,विनोद सहनी ,बुनिलाल सहनी, चन्द्रकिशोर सहनी आदि बताया की कटाव तेजी से जारी हैं। लेकिन जल संसाधन विभाग केवल जाएजा ले रहा है।अगर समय रहते कटावरोधी कार्य नही हुआ तो कटाव स्थल से महज पांच से दस मीटर की दूरी से गांव शुरू हैं इसे नहीं रोका गया तो रातों रात कई आवासीय गण्डक नदी में समाहित हो सकता हैं।जिसमें लगभग पांच से दस हजार की आबादी प्रभावित हो सकती हैं ।पूर्व में ग्रामीणों की मांग थी कि बोरी में ईंट के टुकड़ा भर पक्का कटावरोधी कार्य कराया जाय लेकिन विभाग एक माह पूर्व बोरी में बालू भर कर हाथी पाव विधि से कटावरोधी कार्य किया जो किसी काम का नहीं रहा और कटाव रोकने के लिए संवेदको द्वारा डाली गई बोरी नदी में समाहित हो चुका हैं। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि यदि समय रहते गांव को नहीं बचाने की कवायद विभागीय स्तर से शुरू नहीं जाता हैं तो गांव को बचाने के लिए ग्रामीणों को मजबूरन सड़क पर। उतर कर आंदोलन शुरू करना पड़ेगा।प्रमुख सुनीता देवी के प्रतिनिधि नितेश कुमार ने जल्द से जल्द कटावरोधी कार्य कराने की मांग किया हैं ताकि तत्काल गांव को किसी तरह बचाया जा सके।अगर जल संसाधन विभाग देरी करता हैं कटाव नही रुका तो पुछरिया गांव दस हजार की आबादी का जिम्मेदार कौन होगा।

  • Related Posts

    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    बिहार में इन दिनों जनता से जुड़े मुद्दों…

    Continue reading
    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

     बिहार में एमएलसी चुनाव के बीच लालू यादव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सक्रिय पत्रकारिता को अलविदा कर पत्रकार प्रवेन्द्र लोधी ने ली सपा की सदस्यता!

    • By TN15
    • June 13, 2026
    सक्रिय पत्रकारिता को अलविदा कर पत्रकार प्रवेन्द्र लोधी ने ली सपा की सदस्यता!

    बांग्लादेश में किर्केटर को बेरहमी से पीटा गया! 

    • By TN15
    • June 13, 2026
    बांग्लादेश में किर्केटर को बेरहमी से पीटा गया! 

    अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी का जिम्मेदार सपा को ही बता रहे हैं ओम प्रकाश राजभर 

    • By TN15
    • June 13, 2026
    अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी का जिम्मेदार सपा को ही बता रहे हैं ओम प्रकाश राजभर 

     असम के जोरहाट में इंडियन एयरफोर्स का AN-32 एयरक्राफ्ट क्रैश 

    • By TN15
    • June 13, 2026
     असम के जोरहाट में इंडियन एयरफोर्स का AN-32 एयरक्राफ्ट क्रैश 

    पंजाब चुनाव में कौन होगा AAP का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार? केजरीवाल ने CM मान के सामने किया ऐलान

    • By TN15
    • June 13, 2026
    पंजाब चुनाव में कौन होगा AAP का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार? केजरीवाल ने CM मान के सामने किया ऐलान

    बिहार के मसौढ़ी में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, घायल आरोपी की इलाज के दौरान हुई मौत

    • By TN15
    • June 13, 2026
    बिहार के मसौढ़ी में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, घायल आरोपी की इलाज के दौरान हुई मौत