मोतिहारी: कांवरियों की सेवा में जुटे रहे शहरवासी एवं गांव-गांव के लोग

 पानी और फल का किया वितरण, श्रद्धालुओं के साथ बोल बम का नारा लगाए

मोतिहारी । जिले के पताही प्रखंड क्षेत्र के देवापुर संगम घाट के पथ पर कल देर रात तक डाक बाम कांवरियों की भीड़ लगी रही। कांवरियों की भीड़ चलती रही और मार्ग पर शिविर लगाकर श्रद्धालुओं की सेवा की जाती रही। जिसका नेतृत्व समाजसेवी संजय कुमार व संतोष राउत कर रहे थे। यहां बता दें कि अरेराज सोमेश्वर नाथ महादेव पर तेरस तिथि एवं अनंत चतुर्दशी के अवसर पर जलाभिषेक के लिए कांवरिया बम एवं डाक बम देवापुर संगम घाट से जलबोझी करते हैं। जहां कांवरिया पथ में यह शिविर लगाकर डाक कांवरियों की सेवा की जाती है। इस दौरान समाजसेवी इंजिनियर संजय कुमार और संतोष राउत ने देवापुर स्थित सेवा शिविर पहुंच कर घंटों डाक बम कांवरियों की सेवा की। इस शिविर में डाक बम व कांवरियों के लिए गरम पानी, शरबत, फल, दवाई आदि की व्यवस्था की गई। ग्रामीण क्षेत्र से पहुंचे शिव भक्तों का उत्साह चरम पर था। वाहनों से कांवरियों का अलग अलग जत्था डीजे पर शिव के भक्ति गीत पर कांवरिया झूमते पैदल जा रहे थे।

  • Related Posts

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading
    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    नेपाल के तराई क्षेत्र और गंडक नदी के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    वोटों का हिसाब ..

    वोटों का हिसाब ..

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया