सड़क हादसे में मां की मौत, शव के पास हाथ जोड़कर रोती 6 वर्षीय मासूम का वीडियो वायरल

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर (रुद्रपुर) जिले में एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना की तस्वीर सामने आई है। हादसे में मां की मौत के बाद उसकी 6 वर्षीय मासूम बेटी शव के पास खड़ी हाथ जोड़कर लोगों से अपनी मां को उठाने की गुहार लगा रही है। इस 9 सेकंड की वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों की आंखें नम कर दी है। घटना दिल्ली-नैनीताल हाईवे पर विशाल मेगा मार्ट के सामने की है. तीन दिन पहले जब विमला देवी अपनी 6 वर्षीय बेटी के साथ बाजार से किराए के कमरे की ओर लौट रही थीं, तभी यह हादसा हो गया। बेटी सड़क पार कर आगे निकल गई, लेकिन मां के कपड़े डिवाइडर की ग्रिल में फंस गए. इससे वह सड़क पर गिर पड़ीं और एक जेसीबी की चपेट में आ गईं. महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
 

मासूम की रोती तस्वीर

 

मां के शव के पास खड़ी बच्ची लोगों से हाथ जोड़कर बार-बार कह रही थी कि उनकी मम्मी को उठा लो. यह देख वहां मौजूद लोगों की आंखें भी भर आईं। लोगों ने तुरंत बच्ची को शव के पास से हटाया. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. मृतका विमला देवी पत्नी विराज मोहन मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया की रहने वाली बताई जा रही हैं. वह रुद्रपुर के कंचन तारा इलाके में किराए के कमरे में अपनी बेटी के साथ रह रही थीं।

 

 

पुलिस जांच शुरू

 

 

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हाईवे पर जेसीबी के अवैध उपयोग और सुरक्षा के अभाव पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने हादसे की जगह पर बेहतर यातायात प्रबंधन और बैरिकेडिंग की मांग की है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने पूरे उत्तराखंड में चर्चा का विषय बना लिया है. कई लोग भावुक होकर मासूम बच्ची के भविष्य को लेकर चिंता जता रहे हैं।

  • Related Posts

    एससी एसटी के दुरुपयोग के चलते चित्रकूट में एक युवक ने दे दी अपनी जान!

    एससी एसटी एक्ट लगने से अवसाद में था…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

    एससी एसटी के दुरुपयोग के चलते चित्रकूट में एक युवक ने दे दी अपनी जान!

    एससी एसटी के दुरुपयोग के चलते चित्रकूट में एक युवक ने दे दी अपनी जान!

    हम तो बस हार ही चुके थे साथी

    हम तो बस हार ही चुके थे साथी

    मैं क्या देख रही हूं …

    मैं क्या देख रही हूं …

    आरके सिंह ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा 

    आरके सिंह ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा 

    एसआईआर को कांग्रेस गंभीर, ज्ञानेश कुमार की बड़ी घेराबंदी  

    एसआईआर को कांग्रेस गंभीर, ज्ञानेश कुमार की बड़ी घेराबंदी