माता हुई कुमाता, एक दिन के नवजात शिशु को फेंका, सुबह-सबेरे शव देख चौंके लोग

 शिशु का शव देख लोगों में दिखी नाराजगी के भाव, लोगों में थी कई तरह की प्रतिक्रिया
 बन्दरा का मामला

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। शुक्रवार को बन्दरा में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई । सम्भवतः किसी मां ने अपने नवजात शिशु को प्रखंड मुख्यालय परिसर के दक्षिणी पिछवाड़े वाले हिस्से में खेतों से सटे कचरों की ढेर पर फेंक दिया।समझा जाता है कि शिशु का जन्म होने के बाद रात के अंधेरे में उसे यहां फेंका गया होगा। रात भर खुले एवं ठंड में रहने आदि की वजहों से उसकी मौत हो गई होगी। शुक्रवार की सुबह प्रखंड मुख्यालय परिसर के दक्षिणी हिस्से के पिछवाड़े में खेत एवं सड़क से सटे कचरों के ढेर पर अज्ञात नवजात का शव देखा गया। इसके बाद आसपास के लोग यहां जमा हो गए। मामले की जानकारी पीयर थाने की पुलिस को दी गई। पीयर थाना के अध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि किसी नवजात शिशु का शव यहां मिला है। जिसे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है।शव को अगले 72 घंटे परिजनों के इंतजार में मेडिकल में रखा गया है। मृत शिशु के शव की पहचान कराने की कोशिश कराई जा रही है। शव को लेकर जिन परिजनों को दावा-आपत्ति हो।दर्ज करा सकते हैं।पहचान एवं दावा के आधार पर उन्हें यह शव सौंपा जा सकेगा। थाना अध्यक्ष ने बताया की एक दिन के मृत्य शिशु का शव बन्दरा प्रखंड मुख्यालय के पास खेत एवं सड़क से सटे कचरे के ढेर पर फेंका मिला है।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    संयुक्त किसान मोर्चा ने बेटी कल्पना मिश्र को न्याय दिलाने आंदोलन का किया समर्थन

    संयुक्त किसान मोर्चा ने बेटी कल्पना मिश्र को न्याय दिलाने आंदोलन का किया समर्थन

    9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल

    9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल

    निशान

    निशान

    ‘भारत दुश्मन नहीं है’, मरियम नवाज के बयान पर मार्केंडेय काटजू का पलटवार, पाकिस्तानी दोस्त को दे दी नसीहत

    ‘भारत दुश्मन नहीं है’, मरियम नवाज के बयान पर मार्केंडेय काटजू का पलटवार, पाकिस्तानी दोस्त को दे दी नसीहत

    निशु आजाद ने शेयर कर दी पुलिस की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद में घर पर पथराव मामले में नया ट्विस्ट

    निशु आजाद ने शेयर कर दी पुलिस की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद में घर पर पथराव मामले में नया ट्विस्ट

    इस दौर में कोई सुरक्षित नहीं, दिल्ली के आश्रम में जरा सी कहासुनी पर मणिपुर के टीचर की हत्या

    इस दौर में कोई सुरक्षित नहीं, दिल्ली के आश्रम में जरा सी कहासुनी पर मणिपुर के टीचर की हत्या