संजय सिंह के जेल से बाहर आने पर बढ़ा आप कार्यकर्ताओं का मनोबल

चरण सिंह 

कथित शराब घोटाले में छह महीने से जेल में बंद आप सांसद संजय सिंह को जमानत मिलने पर आप कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। वैसे भी जिस तरह से संजय सिंह ने कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया, उसको देखते हुए कहा जा सकता है कि संजय सिंह आने वाले समय में और आक्रामक होंगे। लोकसभा चुनाव में दिल्ली और यदि कोर्ट से अनुमति मिलने तो दूसरे राज्यों में भी अहम रोल अदा करेंगे। संजय सिंह ने जिस तरह से कहा कि जेल के ताले टूटेंगे और केजरीवाल -मनीष छूटेंगे। जिस तरह से उन्होंने भाजपा को ललकारा वह पूरे मूड में दिखाई दिये।
पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और संजय सिंह के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद आप कार्यकर्ताओं में मायूसी का माहौल देखा जा रहा था। जिस तरह से शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना ने कहा कि उनको बीजेपी ज्वाइन करने का ऑफर मिला है। यदि उन्होंने बीजेपी ज्वाइन नहीं की तो उनके साथ, सौरव भारद्वाज, राघव चढ्डा और दुर्गेश पाठक को जेल भेजा सकता है। ऐसे में कार्यकर्ताओं को लगने लगा था कि आम आदमी पार्टी में बड़ा नेता कोई बचेगा ही नहीं। उधर भारतीय जनता पार्टी ने आप नेताओं में डर बैठाकर उनको तोड़ने की रणनीति बना ली थी। संजय सिंह ने अब जिस तरह से बीजेपी को ललकारा है, उससे कार्यकर्ताओं में ढांढस बंधा है और अब वे संघर्ष करने के लिए तैयार हो रहे हैं। वैसे भी संजय सिंह ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि अब समय जश्न मनाने का नहीं बल्कि संघर्ष करने का  है।
दरअसल आम आदमी पार्टी का कहना है कि कथित शराब घोटाले में जब ईडी को एक भी पैसा नहीं मिला है तो फिर केस किस बात का है ? आम आदमी पार्टी इसके पीछे बीजेपी का खेल बता रही है। अरविंद केजरीवाल ने भी काफी समय पहले से माहौल बनाना शुरू कर दिया था। यदि उनको जेल जाना पड़ता है तो वह जेल से सरकार चलाएंगे। एलजी वीके सक्सेना ने कह दिया है कि जेल से सरकार नहीं चलने दी जाएगी। मतलब अब अरविंद केजरीवाल जेल से सरकार चलाएंगे तो क्या एलजी दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगवाएंगे ?
वैसे अरविंद केजरीवाल के जेल जाने से आम आदमी पार्टी को सहानुभूति मिल रही है। लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी बढ़त बनाती दिखाई दे रही है। खुद केजरीवाल की पत्नी राजनीति में सक्रिय हो गई हैं। यदि ऐसे में दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लग गया तो केजरीवाल को और सहानुभूति मिलेगी। आम आदमी पार्टी समर्थकों में यह संदेश जाएगा कि केजरीवाल जो उन्हें फ्री सुविधा दे रहे हैं। वह बीजेपी उनसे छीनना चाहती है। वैसे भी संजय सिंह ने जेल से बाहर आते ही केजरीवाल द्वारा दी जा रहे फ्री राशन, बिजली, महिलाओं को डीटीसी में फ्री सफर और एक हजार रुपये महीने सम्मान राशि को लेकर बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ये लोग नहीं चाहते कि जो सुविधाएं दिल्ली के लोगों केा मिल रही हैं वे उन्हें मिलें। ऐसे में आम आदमी पार्टी का प्रयास है कि उनके जेल जाने को वे केंद्र सरकार पर उत्पीड़न दमन का आरोप लगाकर लोकसभा चुनाव में लोगों की सहानुभूति बटोरें। वैसे भी अरविंद केजरीवाल ने खुद कहा है कि बीजेपी आम आदमी पार्टी को तोड़ना चाहती है। ऐसे में देखना यह होगा कि छह अप्रैल को मनीष सिसोदिया को भी जमानत मिलती है क्या ? यदि मनीष सिसोदिया को जमानत मिल गई तो फिर अरविंद केजरीवाल को भी जमानत मिलने का दबाव बन जाएगा।

  • Related Posts

    भारत में जाति और डिजिटल अर्थव्यवस्था : असमानता, सत्ता और आंबेडकरवादी चुनौती
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    एस आर दारापुरी    पिछले दशक में भारत…

    Continue reading
    “सब सामान्य है” : सत्ता का नया शास्त्र
    • TN15TN15
    • March 14, 2026

    भारतीय राजनीति में एक नया शास्त्र लिखा जा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

    • By TN15
    • March 16, 2026
    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

    कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

    • By TN15
    • March 16, 2026
    कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

    सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार

    • By TN15
    • March 16, 2026
    सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार

    दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम ने हाईवे पर क्यों किया इफ्तार!

    • By TN15
    • March 16, 2026
    दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम ने हाईवे पर क्यों किया इफ्तार!

    ईरान वॉर ने खोल दी दुनिया की सबसे बड़ी कमजोरी! UN का बड़ा अलर्ट  

    • By TN15
    • March 16, 2026
    ईरान वॉर ने खोल दी दुनिया की सबसे बड़ी कमजोरी! UN का बड़ा अलर्ट  

    शिक्षक नेता पर भड़के मिनिस्टर दयाशंकर सिंह

    • By TN15
    • March 16, 2026
    शिक्षक नेता पर भड़के मिनिस्टर दयाशंकर सिंह