“Youtube” को टक्कर देने के लिए मोदी सरकार ला रही है नया विडिओ पोर्टल !

दुनियाभर में यूट्यूब का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है। Youtube दुनिया का सबसे बड़ा फ्री वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है। Youtube पर हर दिन अरबों मिनट वीडियो देखे जाते हैं और करोड़ों लोगों के लिए यह कमाई का सबसे बड़ा जरिया भी है। शायद ही कोई व्यक्ति होगा जिसने यूटयूब पर videos ना देखी हो । जानकारी के लिए बता दें कि, YouTube अमेरिका की एक वीडियो देखने वाली वेबसाइट है। जिसपर आप वीडियो अपलोड करने, देखने, शेयर करने, पसंदीदा वीडियो के रूप में जोड़ने, रिपोर्ट करने या कॉमेंट कर सकते हैं। इसके अलावा और भी कई सुविधाएं मिलती हैं। अब वहीं भारत सरकार भी यूट्यूब को टक्कर देने की तैयारी में हैं। दरअसल जल्द ही Ministry of Information and Broadcasting की ओर से यूट्यूब की तरह ही नया पोर्टल लाया जा सकता है।

भारत सरकार एक नया वीडियो पोर्टल लॉन्च करने की तैयारी में है। इसमें एक वीडियो प्लेटफॉर्म नेशनल वीडियो गेटवे ऑफ भारत (NaViGate Bharat) भी है । इसे भारत का यूट्यूब भी कहा जा रहा है।  इसके द्वारा सरकार नए वीडियो अपलोड करेगी और यूजर्स को इससे योजनाओं के बारे में काफी जानकारी मिलेगी। पिछले कुछ सालों से pm मोदी सरकार की ओर से ऑनलाइन पोर्टल पर काफी ध्यान दिया जा रहा है। समय समय पर सरकार कई नई वेबसाइट और पोर्टल भी पेश करती रहती है। बता दें मंत्रालय की ओर से जल्द ही चार ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किए जाएंगे। इस पर सरकार की ओर से तैयार होने वाले वीडियो और जानकारी शेयर की जाएगी। सरकार साइबर क्राइम को रोकने को लेकर कुछ कड़े नियम बनाने की तैयारी में हैं, जिनमें से एक वीडियो पोर्टल भी है। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया को ध्यान में रखते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय यानि Ministry of Information and Broadcasting की ओर से अब एक और कदम उठाया जा रहा है, इससे जनता को भी सरकार की पॉलिसी को लेकर जानकारी मिलेगी। ये भारत एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसे केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के वीडियो होस्ट किए जाएंगे. इस पर अभी लगभग 2,500 वीडियो मौजूद हैं जो अलग-अलग मंत्रालयों से जुड़े हैं. इस कोई भी आम नागरिक देख सकेगा.

यह यूट्यूब वीडियो जैसा ही होगा। एक प्रकार से सरकार का ये ऑनलाइन अखबार ही होगा। साथ ही एक ऐसा पोर्टल भी लॉन्च होगा, जहां पर सरकार की ओर से सभी विज्ञापन स्वीकार किए जाएंगे और एक ही जगह पर सभी जानकारी मिल जाएगी। दरअसल National Video Gateway Of भारत पर आपको सभी प्रकार की वीडियो मिलने वाली हैं। सरकार की ओर से इसपर क्रिएट होने वाली वीडियो को लाइव किया जाएगा। सरकार का ये एक बड़ा प्लेटफॉर्म है। अभी इस पर करीब 2,500 वीडियो है जो सरकार की तरफ से जानकरी देने के उद्देश्य से क्रिएट की गई हैं।
सूचना प्रसारण मंत्रालय ने एक प्रेस सेवा पोर्टल बनाने का प्रस्ताव भी रखा है ताकि Press Registrar General of India (RNI) और अखबार मालिकों,
publishers औऱ प्रिंटिंग प्रेस के बीच संवाद का साधन स्थापित किया जा सके। ड्राफ्ट नियमों के मुताबिक, रजिस्ट्रेशन का सर्टिफिकेट हासिल करने के लिए प्रेस सेवा पोर्टल पर जाना होगा. सूत्रों के मुताबिक, RNI की नई वेबसाइट और प्रेस सेवो पोर्टल भी अब लॉन्च के लिए पूरी तरह तैयार है. बाकी की सुविधाईं अप्रैल में लॉन्च की जा सकती है. वहीं, अब RNI की नई वेबसाइट को PRG के नाम से जाना जाएगा.
सरकारी विज्ञापनों का काम देखने वाले Central Bureau of Communication (CBC) के नए Portal Transparent Empanelment, Media Planning and E-Billing System (TEMPEST) को भी जल्द ही लॉन्च किया जाएगा. इसके जरिए सभी प्रिंट मीडिया, टीवी मीडिया, रेडियो और कम्यूनिटी रेडियो इंपैनलमेंट के लिए आवेदन कर सकेंगे और रीन्यूअल का रेट एक ही जगह पर देख सकेंगे। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर की ओर से इसे कब लाइव किया जाएगा क्योंकि इसकी आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं हुई है।

  • Related Posts

    सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    स्वराज सत्याग्रह यात्रा: सोनम वांगचुक को जोधपुर की…

    Continue reading
    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’
    • TN15TN15
    • March 14, 2026

    केंद्र की ओर से हिरासत को तत्काल प्रभाव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    • By TN15
    • March 18, 2026
    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    • By TN15
    • March 18, 2026
    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

    • By TN15
    • March 18, 2026
    आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

    पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

    • By TN15
    • March 18, 2026
    पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

    22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

    • By TN15
    • March 18, 2026
    22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

    सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज

    • By TN15
    • March 18, 2026
    सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज