एमएलसी चुनाव : भाजपा के 12 राजपूत, 9 पिछड़ा वर्ग तो 5 ब्राह्मण उम्मीदवारों ने दर्ज की है जीत, BJP के जातीय समीकरण के सामने फेल हुआ विपक्ष 

द न्यूज 15

लखनऊ। उत्तर प्रदेश एलएलसी चुनाव में भाजपा रणनीतिकारों ने ऐसा जातीय समीकरण बनाया कि विपक्ष चारों खाने चित हो गया। इन चुनाव में 12 राजपूत, 9 पिछड़ा वर्ग और 5 ब्राह्मण और 3 वैश्य हैं। यूपी एमएलसी चुनाव में बीजेपी ने सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखकर अपने पत्ते खेले हैं। यही वजह रही कि बीजेपी ने प्रमुख विपक्षी दल सपा का सूपड़ा साफ करके विधान परिषद में बहुमत हासिल कर लिया है। उत्तर प्रदेश में ऐसा 40 साल बाद हुआ है जब परिषद में किसी राजनीतिक दल ने को बहुमत हासिल हुआ है। एमएलसी चुनाव में बीजेपी के जो उम्मीदवार जीते उन्हें देखकर साफ लगता है कि जो समीकरण बनाए गए थे वो सफल रहे। एक रिपोर्ट के अनुसार 2024 के आम चुनाव को देखकर ही जातीय समीकरण गढ़ा गया था।
एमएलसी चुनाव में मंगलवार को भाजपा ने 24 सीटें जीत लीं, जबकि मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी का खाता नहीं खुल सका। विधान परिषद की 36 सीटों के लिए हो रहे चुनाव में नौ सीटों पर भाजपा प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। इस तरह भाजपा ने 36 में से कुल 33 सीटें जीतीं। इसके साथ ही 100 सदस्यीय विधान परिषद में भी भाजपा का बहुमत हो गया है। उसके सदस्यों की संख्या 34 से बढ़कर 67 हो गई है।
27 सीटों के लिए पिछले शनिवार को डाले गए मतों की गणना का कार्य मंगलवार सुबह आठ बजे शुरू हुआ। भाजपा ने शुरू से ही अपनी बढ़त बना ली। दोपहर बाद घोषित परिणाम में भाजपा ने 27 में से 24 सीटें जीत लीं। हालांकि बीजेपी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में मिली हार कचोट रही होगी। आजमगढ़ और प्रतापगढ़ सीट पर भी पार्टी को पराजय का सामना करना पड़ा। जानकारों का कहना है कि योगी के लिए ये जीत मायने रखती है। वाराणसी से बाहुबली बृजेश सिंह की पत्नी ने जीत हासिल की। बृजेश को बीजेपी और सीएम योगी का करीबी माना जाता है। राजा भैया भी योगी के विश्वस्तों में शुमार हैं तो आजमगढ़ से जिस प्रत्य़ाशी ने जीत हासिल की उसके पिता यशवंत योगी के खासमखास हैं।

Related Posts

‘क्योटो बनाम स्पेन की लड़ाई’, वाराणसी में जलभराव पर अखिलेश यादव ने कसा तंज

वाराणसी के भेलुपुर स्थित शिवाला क्षेत्र में सीवर…

Continue reading
मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुंबई में जहां कार्यक्रम…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप

BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप