विधायक रामकुमार कश्यप ने इंद्री अनाज मंडी में चल रही गेहूं खरीद का किया मुआयना

इंद्री (सुनील शर्मा)
विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने इंद्री अनाज मंडी का औचक निरीक्षण कर गेहूं की आवक व उठान कार्य के साथ-साथ अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही मार्किट कमेटी के कार्यालय में अधिकारियों व खरीद एजेंसियों की बैठक ली व अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने आढ़तियों एवं किसानों की समस्याएं सुनीं और उनसे बातचीत की। उन्होंने मंडी से खरीदे गए गेहूं के शीघ्र उठान के निर्देश संबंधित गेहूं खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को दिए।
विधायक ने अनाज मंडी निरीक्षण के दौरान कहा कि किसानों की गेहूं की फसल का एक-एक दाना एमएसपी पर खरीदा जाएगा और किसान को फसल बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अनाज मंडी में गेहूं की आवक अधिक होने की वजह से उठान के कार्यों में दिक्कत का सामना न करना पड़े, इसलिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मंडी से गेहूं के उठान में और अधिक तेजी लाए। उन्होंने किसानों व आढ़तियों से यह भी अपील की कि वे प्रशासन के साथ आपसी सहयोग व तालमेल से फसल के उठान की समस्या को दूर कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित किए गए मानकों के अनुसार किसानों की फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद किया जाएगा।
विधायक ने मंडी में आई गेहूं की ढेरियां पर जाकर मशीन के माध्यम से नमी को जांचने के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से मंडियों में अब तक हुई आवक, खरीद, उठान, गेट पास, ट्रांसपोर्टेशन सहित अन्य विषयों के बारे में फीडबैक रिपोर्ट भी ली। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों को इस बात पर फोकस रखना चाहिए कि मंडियों में किसानों और व्यापारियों को पीने के पानी, शौचालय, सफाई व्यवस्था, बिजली सहित अन्य सुविधाएं मिले। इस मौके पर मार्किट कमेटी के अधिकारियों सहित काफी संख्या मे मंडी के आढ़ती व किसान उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुंबई में जहां कार्यक्रम…

    Continue reading
    राहुल गांधी को हाई कोर्ट से झटका, PM मोदी के खिलाफ टिप्पणी से जुड़ा है केस

    बॉम्बे हाई कोर्ट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!