मुख्यमंत्री ने दीघा से दीदारगंज तक के नवनिर्मित पथांश का किया लोकार्पण

 मुख्यमंत्री ने गंगा नदी पर निर्माणाधीन सिक्स लेन ग्रीनफिल्ड पुल एवं पहुंच पथ का किया स्थल निरीक्षण

पटना।दीपक कुमार तिवारी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज जे०पी० गंगा पथ परियोजना के अन्तर्गत दीघा से दीदारगंज तक के नवनिर्मित पथांश का रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट का अनावरण कर लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री मिहिर कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित पथ का जायजा भी लिया। जे०पी० गंगा पथ की दीघा से दीदारगंज तक कुल लम्बाई 20.5 किलोमीटर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जे०पी० गंगा पथ का दीघा से दीदारगंज तक निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, जिसका आज लोकार्पण किया गया है। इस पथ के बन जाने से बिहारशरीफ, मोकामा और बेगूसराय जाने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी, समय की भी बचत होगी। यात्रियों को पटना शहर के विभिन्न इलाकों के आवागमन में सहूलियत होगी।

ज्ञातव्य है कि पथ निर्माण विभाग द्वारा पटना शहर में गंगा नदी के दक्षिणी तट पर 3831 करोड़ रुपये की लागत राशि से दीघा से दीदारगंज तक जे०पी० गंगा पथ का निर्माण चरणबद्ध तरीके से कराया गया है। जे०पी० गंगा पथ परियोजना का शिलान्यास लोकनायक जयप्रकाश नारायण के जन्म दिवस के अवसर पर 11 अक्टूबर 2013 को किया गया था। लोकनायक जयप्रकाश नारायण के सम्मान में इस पथ का नामकरण जे०पी० गंगा पथ किया गया है। प्रथम चरण में दीघा से पी०एम०सी०एच० तक इस पथ का निर्माण कार्य कराया गया, जिसकी लम्बाई 7.5 किलोमीटर है। इसके बाद द्वितीय चरण में पी०एम०सी०एच० से गायघाट तक जे०पी० गंगा पथ का निर्माण कराया गया, जिसकी लम्बाई 5 किलोमीटर है। तृतीय चरण में गायघाट से कंगन घाट तक जे०पी० गंगा पथ परियोजना का निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया, जिसकी लम्बाई 3 किलोमीटर है। जे०पी० गंगा पथ की उपयोगिता को देखते हुए दीघा से दीदारगंज के बीच इसकी संपर्कता अटल पथ, एल०सी०टी० घाट, ए०एन० सिन्हा इस्टीच्यूट के समीप गांधी मैदान, पी०एम०सी०एच०, कृष्णा घाट, गायघाट, कंगन घाट एवं पटना घाट से प्रदान की गयी है। जे०पी० गंगा पथ के दीघा से दीदारगंज तक निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने से पटना के पूर्वी तथा पश्चिमी क्षेत्रों के बीच आवागमन सुगम हो गया है। प्रगति यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री द्वारा जे०पी० गंगा पथ के पूरब दिशा में दीदारगंज से फतुहा, बख्तियारपुर, बाढ होते हुए मोकामा तक एवं पश्चिम दिशा में बिहटा, कोईलवर तक विस्तारित करने की घोषणा की गयी है, जिसका क्रियान्वयन पथ निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है।

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने गंगा नदी पर निर्माणाधीन सिक्स लेन ग्रीनफिल्ड पुल एवं पहुंच पथ का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने पटना-बख्तियारपुर

4-लेन बाईपास (एन०एच०-30) से राघोपुर तक निर्माणाधीन कार्य का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने निर्माणाधीन सिक्स लेन ग्रीनफिल्ड पुल एवं पहुंच पथ की कार्य प्रगति एवं अद्यतन स्थिति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। अधिकारियों को निर्देश देते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि सिक्स लेन ग्रीनफिल्ड पुल एवं पहुंच पथ के निर्माण कार्य में तेजी लाकर निर्धारित समय सीमा के अंदर पूर्ण करायें। निर्माण कार्य बेहतर ढंग से हो, इसका विशेष रूप से ख्याल रखें। इस सिक्स लेन ग्रीनफिल्ड पुल एवं पहुंच पथ के बन जाने से उत्तर बिहार के लोगों को काफी लाभ मिलेगा, इससे आवागमन सुगम होगा।

ज्ञातव्य है कि पथ निर्माण विभाग अंतर्गत बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा 4988.40 करोड़ रुपये की लागत से गंगा नदी पर 8-लेन ग्रीन फिल्ड पुल एवं पहुँच पथ का निर्माण कराया जा रहा है। इस पथ की कुल लंबाई 19.76 किलोमीटर है, जिसमें पुल की लंबाई 9.76 किलोमीटर एवं पहुँच पथ की लंबाई 10 किलोमीटर है। यह पथ पटना जिला के कच्ची दरगाह के पास पटना-बख्तियारपुर 4 लेन बाईपास (एन०एच०-30) से प्रारंभ होकर वैशाली जिला के कल्याणपुर (चकसिकंदर) एन०एच०-103/322 तक जाता है। इस परियोजना का कार्यारम्भ 18 जनवरी, 2017 को किया गया है। गंगा नदी पर निर्माणाधीन 6-लेन ग्रीन फिल्ड पुल एवं पहुँच पथ के प्रथम चरण में पटना से राघोपुर दियारा तक पथ का निर्माण अप्रैल 2025 तक, द्वितीय चरण में हाजीपुर-महनार पथ (एन०एच०-122बी) से राष्ट्रीय उच्च पथ (103/322) का निर्माण जून 2025 तक एवं तृतीय चरण में राघोपुर दियारा से हाजीपुर-महनार पथ तक परियोजना को दिसंबर 2025 में पूर्ण किये जाने का लक्ष्य निर्धारित है। इस पथ के बन जाने से दक्षिण बिहार एवं उत्तर बिहार के बीच आवागमन हेतु एक अतिरिक्त सड़क संपर्कता की सुविधा प्राप्त होगी। विशेषकर राघोपुर दियारा के निवासियों को सालों भर सड़क की सुविधा भी उपलब्ध हो जायेगी।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष श्री नंदकिशोर यादव, पथ निर्माण मंत्री श्री नितिन नवीन, विधायक श्री अरूण कुमार सिन्हा, विधायक श्री संजीव चौरसिया, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री अमृत लाल मीणा, विकास आयुक्त श्री प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री मिहिर कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, पटना के जिलाधिकारी डॉ० चंद्रशेखर सिंह, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष सह बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री शीर्षत कपिल अशोक, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री अवकाश कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस 
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त से जुड़े विवाद…

    Continue reading
     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    • By TN15
    • October 22, 2026
    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

    • By TN15
    • October 22, 2026
    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

    • By TN15
    • October 22, 2026
    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

    हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च के विद्रोही! 

    • By TN15
    • October 22, 2026
    हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च के विद्रोही! 

    IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी

    • By TN15
    • October 22, 2026
    IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी

    बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस 

    • By TN15
    • October 22, 2026
    बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस