विधायक ने 82 लाख की 6 योजनाओं के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

घोड़ासहन : ढाका विधायक पवन जयसवाल ने प्रखंड क्षेत्र के तीन पंचायतों में 82 लाख की लागत से होने वाले 6 योजनाओं के निर्माण कार्य का शिलान्यास पंचायत प्रतिनिधियों के साथ किया। इस दौरान उन्होंने घोड़ासहन दक्षिणी पंचायत में वार्ड नं 9 व 10 में नाला व पीसीसी निर्माण कार्य, गुरमिया पंचायत में भेलवा नोनौरा मोड़ में गोलम्बर शेड का निर्माण तथा घोडही देवी मंदिर के पास स्नान घाट का निर्माण एवं बगही भेलवा पंचायत में दो योजनाओं विजयी से चम्पापुर खास जाने वाली सड़क तथा विजयी से सपहा जाने वाली सड़क पर आरसीसी पुल के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। मौके पर विधायक श्री जयसवाल ने बताया कि उक्त सभी योजनाओं का निर्माण कार्य जल्द ही पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। विधायक मद के अलावा सरकार के विभिन्न विकास मदो से क्षेत्र में जनोपयोगी कार्य कराये जा रहे है। पूरे ढाका विधानसभा क्षेत्र में जनपयोगी विकास योजनाओं को तेजी से किया जा रहा है। हमारी एनडीए सरकार हर क्षेत्र में अच्छा काम कर रही है। सभी वर्गों के प्रति चाहे छात्र, नौजवान, किसान या महिला हो इसे ध्यान रखते हुए काफी संवेदनशीलता के साथ काम किया जा रहा है। मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि भोला यादव, मुखिया राजू जयसवाल, पूर्व मुखिया मनीष कुमार, पैक्स अध्यक्ष उमाशंकर यादव, मुखिया प्रतिनिधि प्रकाश सिंह काका, धीरेन्द्र सिंह, उप प्रमुख सुबोध कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित सिंह, मोहन यादव, रणविजय सिंह, मदन यादव, परमा यादव, सुरेश यादव, मुकेश यादव, मयंक त्रिपाठी, रौशन कुमार समेत दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने मोदी सरकार…

    Continue reading
    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें
    • TN15TN15
    • November 17, 2026

    सोशलिस्ट पार्टी (इण्यिा), समता किसान मजदूर संगठन व…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    • By TN15
    • November 20, 2026
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    • By TN15
    • November 20, 2026
    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    बीजेपी में घमासान, राजा भैया की पार्टी से चुनाव लड़ेंगे योगी के कैंडिडेट!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी में घमासान, राजा भैया की पार्टी से चुनाव लड़ेंगे योगी के कैंडिडेट!

    सहारा इंडिया से संपूर्ण भुगतान की लड़ाई कैसे लड़ रहा है विश्व भारती जनसेवा संस्थान

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सहारा इंडिया से संपूर्ण भुगतान की लड़ाई कैसे लड़ रहा है विश्व भारती जनसेवा संस्थान