विधायक जगमोहन आनंद ने जगतगुरु ब्रह्मानंद सरस्वती जी के जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रमों में की शिरकत व हवन यज्ञ में आहुति डाली,

जगतगुरु ब्रह्मानंद जी के आश्रम में शीश नवाया और गुरुजी का आशीर्वाद प्राप्त किया

करनाल, (विसु)। विधायक जगमोहन आनंद ने आज जगतगुरु स्वामी ब्रह्मानंद जी महाराज के जन्मोत्सव पर गांव काछवा व कमालपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत की। वे यहां आयोजित महायज्ञ व भंडारे में शामिल हुए। उन्होंने हवन यज्ञ में आहुति डाली और जगतगुरु ब्रह्मानंद सरस्वती जी के आश्रम में शीश नवाकर गुरूजी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विधायक ने कहा कि गुरु ब्रह्मानंद जी ने मानवता की सेवा को सच्ची सेवा बताते हुए मानव कल्याण के लिए काम करने की प्रेरणा दी। लोगों को वेदों की शिक्षाओं पर अमल करने की सीख दी। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए मानव जाति, समाज व राष्ट्र हित में निरंतर अपना योगदान देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि जो संदेश गुरू ब्रह्मानंद जी ने अपने जीवनकाल में मानवता व समाज के लिए दिया, उन विचारों के साथ जुडक़र अपने जीवन को आगे बढ़ाएं और एक अच्छे इंसान के साथ-साथ एक अच्छा नागरिक भी बनें। हमें महापुरूषों के जीवन का अनुसरण करना चाहिए। जगतगुरू स्वामी ब्रह्मानंद जी ने अपना जीवन निर्दोष व गरीबों की सेवा में बिताया। उन्होंने अपने जीवन में समाज में फैले हुए अंधविश्वास, अशिक्षा जैसी निंदनीय प्रथा का दृढ़तापूर्वक विरोध किया।
इस अवसर पर गांव के काछवा गांव के सरपंच डॉ. दीपक, प्रधान जोगिंदर सिंह, महामंत्री बंसीलाल सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

  • Related Posts

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल 3 मे व्याप्त…

    Continue reading
    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    कॉकरोच जनता पार्टी नेता सौरव दास और आशुतोष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?