विधायक जगमोहन आनंद ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की मुलाकात, भारी बहुमत से बनेगा करनाल मे भाजपा का मेयर

सभी 20 वार्डो मे भाजपा के बनेगें निगम पार्षद

करनाल, (विसु)। करनाल के विधायक जगमोहन आनंद ने बुधवार को चण्ड़ीगढ में मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर मे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने करनाल विधानसभा से संबंधित विभिन्न विकास परियोजनाओं के संबंध में चर्चा की तथा मुख्यमंत्री को विश्वास दिलाया की करनाल से भाजपा का भारी बहुमत से मेयर बनेगा तथा करनाल के सभी 20 वार्डों में भाजपा के निगम पार्षद बनेगें।
विधायक जगमोहन आनंद ने मुलाकात के बाद बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से करनाल विधानसभा में चल रहे विकास कार्यों एवं करनाल के विकास को लेकर योजनाओं बारे विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि करनाल की जनता से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है तथा विकास कार्यों में पहले की ही तरह किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी बल्कि ओर तेज गति से विकास कार्य आगे बढ़ाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि करनाल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल जी के नेतृत्व में निरंतर विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के 100 दिन के कार्यकाल में हर वर्ग के लिए जन-कल्याणकारी नीतियों को अमलीजामा पहनानें का काम किया गया है। प्रदेश सरकार जनता के कार्यो के लिए नॉन स्टोप विकास कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जिन उम्मीदों के साथ लोगों ने उन्हें वोट देकर हरियाणा विधानसभा भेजा है, उनकी उम्मीदों पर खरा उतरते हुए विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा। लोगों की जो भी समस्याएं हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का शत प्रतिशत प्रयास किया जाएगा।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    10% प्लॉट के मुद्दे पर 5 अक्टूबर तक…

    Continue reading
    DUSU चुनाव में जीत की ओर दीपांशु शौकीन, कहा- आसान नहीं था, लेकिन…

    दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘स्वीकार नहीं कर सकता’, राहुल गांधी के मिमिक्री वाले वीडियो पर भड़की BJP

    ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

    ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

    DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में, कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

    DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में,  कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

    गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत