टूंडला सीएससी में हेल्थ एटीएम का विधायक ने किया उद्घाटन

फिरोजाबाद । जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टूंडला में मंगलवार को टूंडला नगर विधायक प्रेमपाल धनगर ने हेल्थ एटीएम मशीन का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर सीएमओ डॉ नरेंद्र, एसीएमओ डॉ अशोक तथा डॉ कृति शामिल रहे।
इस मौके पर विधायक धर्मपाल धनगर ने कहा कि टूंडला ब्लॉक क्षेत्र में मरीजों की परेशानी को देखते हुए विधायक निधि से इस हेल्थ एटीएम को स्थापित कराया गया है। मरीजों को कई अन्य प्रकार की जांच के लिए पैसे खर्च करके दूरदराज जाना पड़ता था, अब इस हेल्थ एटीएम से मरीजों को जांच कराने में सुविधा होगी।

सीएमओ डॉ नरेंद्र ने कहा कि हेल्थ एटीएम से मरीजों को ऑक्सीजन लेवल, पल्स रेट, कोलेस्ट्रॉल, शुगर, ईसीजी, ब्लड प्रेशर, बॉडी में इंफेक्शन, हीमोग्लोबिन, टाइफाइड तथा एचआईवी सहित 59 प्रकार की जांचे मात्र कुछ ही मिनटों में हो जाएंगी।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ कृति ने बताया कि सीएचसी पर भर्ती मरीजों की संख्या के चलते हेल्थ एटीएम की काफी डिमांड थी जो अब विधायक निधि से स्थापित की गई है। अब मरीजों को कहीं अन्य जाचों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। मशीन से टेस्ट रिपोर्ट मरीज अपने मोबाइल पर भी ले सकता है।
उन्होंने कहा कि सीएससी टूंडला पर कुछ माह पहले ही अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी शुरू की गई है और अब हेल्थ एटीएम से मरीजों को काफी सुविधा हो सकेगी। उन्होंने कहा कि इस मशीन पर ट्रेंड लैब टेक्नीशियन की तैनाती की जाएगी। इस मौके पर बीपीएम अर्जुन, डॉ नेहा, डॉ संजीव, डॉ शिप्रा के अलावा सीएससी का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

  • Related Posts

    लड़ते रहिए जाति और धर्म के नाम, मरने की व्यवस्था कर दी है धंधेबाज लोगों ने!
    • TN15TN15
    • August 26, 2026

      दिल्ली में महंगी एंटी-कैंसर दवाओं की कालाबाजारी…

    Continue reading
    इस पत्रकार ने तो नितिन गडकरी के इथेनॉल ब्लेंडिंग की कलई ही खोल दी!
    • TN15TN15
    • June 30, 2026

      विवेक कुमार- छोटे से गांव बिरनीहाट के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    निशान

    निशान

    ‘भारत दुश्मन नहीं है’, मरियम नवाज के बयान पर मार्केंडेय काटजू का पलटवार, पाकिस्तानी दोस्त को दे दी नसीहत

    ‘भारत दुश्मन नहीं है’, मरियम नवाज के बयान पर मार्केंडेय काटजू का पलटवार, पाकिस्तानी दोस्त को दे दी नसीहत

    निशु आजाद ने शेयर कर दी पुलिस की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद में घर पर पथराव मामले में नया ट्विस्ट

    निशु आजाद ने शेयर कर दी पुलिस की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद में घर पर पथराव मामले में नया ट्विस्ट

    इस दौर में कोई सुरक्षित नहीं, दिल्ली के आश्रम में जरा सी कहासुनी पर मणिपुर के टीचर की हत्या

    इस दौर में कोई सुरक्षित नहीं, दिल्ली के आश्रम में जरा सी कहासुनी पर मणिपुर के टीचर की हत्या

    वडोदरा से PM मोदी ने Gen-Z को दिया मैसेज, बोले- ‘नौजवान सुन लीजिए…’

    वडोदरा से PM मोदी ने Gen-Z को दिया मैसेज, बोले- ‘नौजवान सुन लीजिए…’

    राहुल गांधी को हाई कोर्ट से झटका, PM मोदी के खिलाफ टिप्पणी से जुड़ा है केस

    राहुल गांधी को हाई कोर्ट से झटका, PM मोदी के खिलाफ टिप्पणी से जुड़ा है केस