Firozabad News : एकीकृत निक्षय दिवस में 56 लोगों की हुई स्क्रीनिंग, 6 पॉजिटिव

फिरोजाबाद । देश को वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त बनाने के लिए विभाग लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में बुधवार को तीसरा एकीकृत निक्षय दिवस मनाया गया। टीबी के अलावा कालाजार से ग्रसित रोगियों को चयनित कर स्वास्थ्य लाभ दिया गया, टीबी अस्पताल में 56 संदिग्ध मरीजों की स्क्रीनिंग कर जांच की गई जिनमें 6 पॉजिटिव पाए गए।
सीएमओ डॉ नरेंद्र ने बताया कि हर माह 15 तारीख को एकीकृत निक्षय दिवस मनाया जा रहा है| जिसमें  टीबी हॉस्पिटलों के अलावा जनपद के सभी हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर (एचडब्ल्यूसी), नगरीय स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पतालों में क्षय रोग के साथ-साथ कुष्ठ, फाइलेरिया और कालाजार जैसी बीमारियों की जानकारी दी जाती है।

डीटीओ डॉ बृजमोहन ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं ने भ्रमण कर संभावित लक्षणों वाले मरीजों को चिन्हित तथा सूचीबद्ध किया, और आज के दिन अस्पतालों तक लेकर आई हैं, जहां उनकी टीबी स्क्रीनिंग जांच के बाद बलगम का नमूना लिया गया। रोगियों को चिन्हित कर उन्हें उपचार परामर्श और जांच के बाद दवा का वितरण किया गया।
टीबी हॉस्पिटल के हेड डॉ सौरव यादव ने बताया कि बुधवार को तीसरे एकीकृत निक्षय दिवस में 56 लोगों की स्क्रीनिंग की गई जिनमें 6 पॉजिटिव पाए गए तथा एचआईवी की 32 जांचें तथा शुगर की 10 जांच की गई। उन्होंने कहा कि क्षय रोग लाइलाज नहीं है, समय से जांच और उपचार बहुत जरूरी है।
डीपीपीसीएम मनीष यादव ने बताया क्षय रोगियों को उपचार के लिए सरकार द्वारा डीबीटी के माध्यम से 500 प्रति माह पोषण भत्ते के रूप में मिलते हैं।
लाभार्थी रामसिंह (परिवर्तित नाम) ने बताया कि पहले छाती में दर्द होने की शिकायत के चलते प्राइवेट उपचार कराया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। फिर जब जाँच करायी तो टीबी की पुष्टि हुयी, पिछले तीन माह से सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच के बाद उपचार चल रहा है और आज टीबी अस्पताल फिरोजाबाद दवा लेने आये हैं|

  • Related Posts

    Opinion: दवाएं सस्ती करना काफी नहीं, भारत में गैर जरूरी दवाएं लिखने, ज्यादा जांच कराने की आदत
    • TN15TN15
    • October 19, 2026

    सरकार का कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महान स्वतंत्रता सेनानी एवं संविधान सभा के सदस्य पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा भारमप्पा कुम्भार की 117वीं जयंती पर भव्य समारोह

    • By TN15
    • November 22, 2026
    महान स्वतंत्रता सेनानी एवं संविधान सभा के सदस्य पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा भारमप्पा कुम्भार की 117वीं जयंती पर भव्य समारोह

    जिस 112 साल की ‘प्यारी दादी’ पर डेनमार्क फिदा था, उसका नाज़ी अतीत खुला तो किताब बाज़ार से वापस मंगानी पड़ी

    • By TN15
    • November 22, 2026
    जिस 112 साल की ‘प्यारी दादी’ पर डेनमार्क फिदा था, उसका नाज़ी अतीत खुला तो किताब बाज़ार से वापस मंगानी पड़ी

    स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के संरक्षण में हुआ लगभग 500 करोड़ से अधिक का घोटाला!

    • By TN15
    • November 22, 2026
    स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के संरक्षण में हुआ लगभग 500 करोड़ से अधिक का घोटाला!

    सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!

    • By TN15
    • November 22, 2026
    सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!

    उत्तर प्रदेश में दलित राजनीति की चुनौतियों: प्रतिनिधित्व का संकट और बहुजन सशक्तीकरण का संघर्ष

    • By TN15
    • November 22, 2026
    उत्तर प्रदेश में दलित राजनीति की चुनौतियों: प्रतिनिधित्व का संकट और बहुजन सशक्तीकरण का संघर्ष

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने