दिल्ली में राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चे से महिलाओं को जोड़ेंगी मिथिलेश सिंह

साढ़े चार पुस्ता में हुई संगठन की बैठक में महिला सभा की अध्यक्ष को दी गई महिलाओं को जोड़ने की जिम्मेदारी
सहारा पीड़ितों को उनका हक़ दिलाने के लिए देश में निकल चुके हैं : दिनेश चंद्र दिवाकर

द न्यूज 15 

नई दिल्ली। राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चा ने दिल्ली के साढ़े चार पुस्ता में एक आवश्यक मीटिंग की। इस मीटिंग में महिला सभा की अध्यक्ष मिथिलेश सिंह के नेतृत्व में महिलाओं को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया गया। दिल्ली में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी मिथिलेश सिंह को सौंपी गई। इस अवसर मिथिलेश सिंह ने कहा कि अमित शाह से लेकर पूरी बीजेपी इस समय देश को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा की महिला शक्ति ने ही भाजपा को बनाया है और महिला शक्ति ही इसे उखाड़ने का काम करेगी। उन्होंने दिल्ली के सहारा पीड़ितों को संगठन से जुड़कर अपनी लड़ाई लड़ने की अपील की। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश चंद्र दिवाकर ने कहा  कि बीजेपी ने इस समय सहारा प्रमुख को संरक्षण देकर देश की जनता को मरने पर मजबूर कर दिया है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में महिला विंग बनाई जाएगी। महिला ही हैं जो देश और समाज को हर स्तर से मजबूती देती हैं। उन्होंने कहा कि वह सहारा से पीड़ितों को भुगतान दिलाने के लिए निकल चुके हैं। यह अभियान पूरे देश में चलेगा।  मीटिंग में  दिल्ली प्रभारी तजिंदर सिंह, सन्दीप रॉय, आरिफ खान, राधेश्याम सोनी आदि मौजूद रहे।

Related Posts

मोदी की फैन अमेरिकी सिंगर का दावा – अभिजीत दीपके को अमेरिका से मिल रही फंडिंग? 

अमेरिका की मशहूर सिंगर मैरी मिलबेन भारतीय प्रधानमंत्री…

Continue reading
मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

आंदोलनकारियों पर हमलावर गुंडों से भी लिया जाएगा मोर्चा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक