मिताली राज-यास्तिका भाटिया ने बचाई भारत की लाज, हरमनप्रीत कौर ने भी ठोका पचासा, ऑस्ट्रेलिया को मिला 278 रन का लक्ष्य

द न्यूज 15 
नई दिल्ली। एक समय भारतीय टीम ने 6 ओवर में सिर्फ 28 रन के स्कोर पर शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना के विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद मिताली राज और यास्तिका भाटिया ने तीसरे विकेट के लिए 25.4 ओवर में 130 रन की साझेदारी की। मिताली राज ने 4 चौके और एक छक्के की मदद से 96 गेंद में 68 रन बनाए। यास्तिका भाटिया ने 6 चौके की मदद से 83 गेंद में 59 रन की पारी खेली। स्मृति मंधाना 11 गेंद में 10 और शैफाली वर्मा 16 गेंद में 12 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। मंधाना ने अपनी पारी के दौरान एक चौका लगाया। वहीं, शैफाली ने भी एक चौका और एक छक्का लगाया। भारत को 277 रन के स्कोर तक पहुंचाने में मिताली और यास्तिका के अलावा हरमनप्रीत कौर और स्नेह राणा की भी अहम भूमिका रही। हरमनप्रीत ने 6 चौके की मदद से 47 गेंद में 57 रन की नाबाद पारी खेली।
हरमनप्रीत कौर ने स्नेह राणा के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 47 गेंद में 64 रन की साझेदारी की। स्नेह राणा एक चौके और 2 छक्के की मदद से 28 गेंद में 34 रन बनाने में सफल रहीं। वह पारी की आखिरी गेंद पर रन आउट हुईं। ऑस्ट्रेलिया की ओर से डार्सी ब्राउन सबसे सफल रहीं। उन्होंने 8 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट लिए। एलाना किंग ने 10 ओवर में 52 रन दिए। वह भी दो विकेट झटकने में सफल रहीं। हरमनप्रीत कौर ने इस विश्व कप में 5 मैच में तीसरी बार 50 से ज्यादा रन का स्कोर किया है। वह वुमन्स वर्ल्ड कप 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने अब तक 64.00 के औसत से 256 रन बनाए हैं।

Related Posts

Vaibhav Suryavanshi: क्या करते हैं वैभव सूर्यवंशी के पापा, वो क्यों नहीं बन पाए क्रिकेटर?
  • TN15TN15
  • June 16, 2026

श्रीलंका में चल रही ट्राई सीरीज में श्रीलंका…

Continue reading
फेसबुक पोस्ट पर फूटा सौरव गांगुली का गुस्सा, पुलिस थाने पहुंचे ‘दादा’
  • TN15TN15
  • June 16, 2026

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उद्धव गुट के सांसदों की टूट की अटकलों पर संजय राउत का बड़ा बयान, ‘मेरी भी प्रधानमंत्री से…’

  • By TN15
  • June 16, 2026
उद्धव गुट के सांसदों की टूट की अटकलों पर संजय राउत का बड़ा बयान, ‘मेरी भी प्रधानमंत्री से…’

‘आपसे सीट मांग ही कौन रहा है…’, यूपी में सपा से गठबंधन पर कांग्रेस सांसद का बड़ा बयान!

  • By TN15
  • June 16, 2026
‘आपसे सीट मांग ही कौन रहा है…’, यूपी में सपा से गठबंधन पर कांग्रेस सांसद का बड़ा बयान!

Vaibhav Suryavanshi: क्या करते हैं वैभव सूर्यवंशी के पापा, वो क्यों नहीं बन पाए क्रिकेटर?

  • By TN15
  • June 16, 2026
Vaibhav Suryavanshi: क्या करते हैं वैभव सूर्यवंशी के पापा, वो क्यों नहीं बन पाए क्रिकेटर?

‘पहले पीएम मोदी को बदनाम करते थे और अब…’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के गिरिराज सिंह?

  • By TN15
  • June 16, 2026
‘पहले पीएम मोदी को बदनाम करते थे और अब…’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के गिरिराज सिंह?

Punjab Politics: कांग्रेस की बैठक से आया बड़ा अपडेट, जा सकती है राजा वडिंग की कुर्सी?  

  • By TN15
  • June 16, 2026
Punjab Politics: कांग्रेस की बैठक से आया बड़ा अपडेट, जा सकती है राजा वडिंग की कुर्सी?  

टीएमसी की सरकार में कोई शिकायत नहीं थी बागी विधायकों और सांसदों को!

  • By TN15
  • June 16, 2026
टीएमसी की सरकार में कोई शिकायत नहीं थी बागी विधायकों और सांसदों को!