मिशेल मार्श ने एशेज टीम में रहने का अधिकार अर्जित कर लिया है : इयान हीली

सिडनी | ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेट खिलाड़ी इयान हीली का मानना है कि मिशेल मार्श ने आईसीसी टी20 विश्व कप में और खासकर के रविवार रात को न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद 8 दिसंबर से गाबा में शुरू होने वाली एशेज श्रृंखला के लिए टीम में शामिल होने का अधिकार प्राप्त कर लिया है। मार्श को ऑस्ट्रेलिया की आठ विकेट की जीत में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। उन्होंने 50 गेंदों में 77 रन बनाकर कीवियों को वापसी का कोई मौका नहीं दिया।

मार्श ने यूएई में 62 की औसत से 185 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज हीली को लगता है कि मार्श ऑस्ट्रेलिया के दाहिने हाथ के बल्लेबाज की समस्या को दूर करने में मदद कर सकते हैं। उन्होंने एसईएन 1170 ब्रेकफास्ट से सोमवार को कहा, “मेरे पास उसके लिए एशेज में नंबर पांच का स्थान होगा, अगर वह किसी भी प्रकार की लाल-गेंद की क्षमता का प्रदर्शन कर सकता है और उसकी फॉर्म लाइन जारी रहती है, तो मैं उसे टीम के अंदर कर रहा हूं।”

हीली ने कहा, “मुझे लगता है कि हमें वहां एक अतिरिक्त दाहिने हाथ की जरूरत है और वह वही व्यक्ति है। मैं उसे वहां रखूंगा, इसलिए मैं उसके बारे में बहुत सोचता हूं।”

हालांकि, एक और महान क्रिकेट खिलाड़ी और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने कहा कि सफेद गेंद वाला क्रिकेट लाल गेंद वाले क्रिकेट से बिल्कुल अलग है। चैपल ने हालांकि कहा कि मार्श पर विचार किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, “अन्य खिलाड़ियों के पास ऑस्ट्रेलिया में शेफील्ड शील्ड है और बोर्ड पर कुछ रन बनाए हैं जबकि मिच को वह मौका नहीं मिला है। वह एक अनुभवी खिलाड़ी है और उसे पहले टेस्ट क्रिकेट और विशेष रूप से एशेज क्रिकेट में सफलता मिली है, इसलिए मुझे लगता है कि चयनकर्ता इस पर विचार करेंगे।”

30 वर्षीय मार्श ने आखिरी बार 2019 में एक टेस्ट खेला था, जहां उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ द ओवल में पांच विकेट लिए थे।

Related Posts

IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी
  • TN15TN15
  • October 22, 2026

भारतीय क्रिकेट टीम ने जीत के साथ न्यूजीलैंड…

Continue reading
भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने गोल्ड मेडल…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन

  • By TN15
  • November 16, 2026
इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन

Social Media : आरएसएस भाजपा का षड्यंत्र डिकोडेड,चन्द्रशेखर को कैसे बनाया बीजेपी की बी टीम

  • By TN15
  • November 16, 2026
Social Media : आरएसएस भाजपा का षड्यंत्र डिकोडेड,चन्द्रशेखर को कैसे बनाया बीजेपी की बी टीम

347वीं किसान पंचायत संपन्न : 26 नवंबर को खेती बचाओ – रोजगार बचाओ -लोकतंत्र बचाओ – संविधान बचाओ आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करें किसान

  • By TN15
  • November 16, 2026
347वीं किसान पंचायत संपन्न : 26 नवंबर को खेती बचाओ – रोजगार बचाओ -लोकतंत्र बचाओ – संविधान बचाओ आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करें किसान

आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

  • By TN15
  • October 22, 2026
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

  • By TN15
  • October 22, 2026
‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

  • By TN15
  • October 22, 2026
स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’