लक्ष्मण ने एनसीए प्रमुख बनने पर जताई सहमति : सूत्र

नई दिल्ली | भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण को बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) का प्रमुख बनने के लिए मनाने में कामयाब रहा है। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी है। राहुल द्रविड़ के भारतीय टीम के मुख्य कोच बनने के बाद से ही ऐसी बातें सामने आ रही थीं कि लक्ष्मण को एनसीए का नया प्रमुख नियुक्त किया जा सकता है।

हालांकि, पहले यह कहा गया कि पूर्व बल्लेबाज को इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है। लेकिन अब वह दुबई में बीसीसीआई अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद एनसीए का प्रमुख बनने को तैयार हो गए हैं।

सूत्रों ने कहा, “कुछ समस्याएं थी, जिसे अब सुलझा लिया गया है। बोर्ड चाहता था कि वह जिम्मेदारी लें, क्योंकि वह द्रविड़ का स्थान लेने के लिए एकदम सही व्यक्ति हैं।”

आगे इस बात की भी जानकारी मिली है कि है एनसीए के लिए लक्ष्मण अपना कमेंट्री करियर भी छोड़ने के लिए भी तैयार हो गए हैं।

“वर्तमान में लक्ष्मण एक कमेंटेटर और क्रिकेट विश्लेषक होने के अलावा, आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद के मेंटर भी हैं। वह अब यह सब एनसीए के लिए छोड़ने को तैयार हो गए हैं।”

Related Posts

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने गोल्ड मेडल…

Continue reading
एशियन गेम्स: अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 पहलवान को किया चित्त, भारत को दिलाया 20वां गोल्ड

अमन सहरावत ने गोल्ड मेडल जीत लिया है।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा’, विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह

  • By TN15
  • October 17, 2026
‘PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा’, विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह

अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया!

  • By TN15
  • October 17, 2026
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया!

कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

  • By TN15
  • October 17, 2026
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

यूपी मिशन की तैयारी में जुटी BJP!

  • By TN15
  • October 17, 2026
यूपी मिशन की तैयारी में जुटी BJP!

‘दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से…’, CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान

  • By TN15
  • October 17, 2026
‘दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से…’, CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान

बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट?

  • By TN15
  • October 17, 2026
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट?