Mission Payment : ठगी पीड़ितों को पैसा दिलाने के लिए बड्स एक्ट के तहत मिशन भुगतान शुरू 

Mission Payment : ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार ने कोटद्वार में पर्ल्स कंपनी के खिलाफ किया प्रदर्शन, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन 

चरण सिंह राजपूत 

सहारा इंडिया के अलावा दूसरी ठगी कंपनियों के खिलाफ भी मोर्चा खुल चुका है। ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार संगठन के बैनर तले निवेशक उत्तरांचल में प्रदर्शन कर रहे रहे हैं। कोटद्वार जिले में निवेशकों ने रियल स्टेट कंपनी पर्ल्स एग्रोटेक कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ प्रदर्शन किया। पर्ल्स कंपनी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार विकास अवस्थी के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ज्ञापन भेजा।

इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने बड्स एक्ट लागू कर अपनी डूबी हुई रकम वापस करने की मांग की।आंदोलन की अगुआई कर रहे सुखदेव सिंह शास्त्री ने कहा कि उन लोगों की जिंदगी भर की कमाई पर्ल्स कंपनी में डूब गई है। अब जब वे अपना पैसा वापस मांग रहे हैं तो उनको धमकाया जा रहा है।पीएसीएल के ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार के बैनर टेल निवेशक हिन्दू पंचायती धर्मशाला में जमा हुए। यहां से जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे जहां पर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार विकास अवस्थी को  सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में सुखदेव सिंह शास्त्री के अलावा  इंदु देवी, नीमा भंडारी, अंजू असवाल, संतोषी देवी, उर्मिला प्रेमलाल, रीना आदि मौजूद रहे।

उधर ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार ने कोटद्वार से मिशन भुगतान भारत यात्रा का शुभारंभ  कर दिया है। इस अभियान में बिजनौर और नजीबाबाद के साथी भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।सुखदेव शास्त्री, मुकेश और लक्ष्मी बिष्ट के नेतृत्व में निवेशकों ने Buds एक्ट 2019 की अनुपालना सुनिश्चित कराने के लिए आंदोलन छेड़ दिया है। संगठन के लोग देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी मिलने पहुंचे। उनके न मिलने में मुख्यमंत्री के स्टाफ से मिले और बड्स एक्ट को लागू करने की मांग की। दरअसल ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष मदन लाल आज़ाद की अगुआई में ठगी कंपनियों के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन चल रहा है। यह संगठन बड्स एक्ट के तहत विभिन्न ठगी कंपनियों में फंसे निवेशकों के पैसे को दिलाने की मांग कर रहा है।

इस बारे में मदन लाल आजाद ने बताया कि करीब 20 करोड़ परिवार का हजारों करोड़ रुपये इन इन ठग कंपनियों पर है। मदन लाल का कहना है कि जितने भी संगठन इन कंपनियों के खिलाफ लड़ रहे हैं वे भलीभांति समझ लें कि यह लड़ाई बड्स एक्ट 2019 के तहत लड़ी जाएगी।उन्होंने बताया कि सेबी एक्ट 1992, कॉपरेटिव सोसायटी एक्ट 2019, लॉ कंपनी एक्ट 2013, चिटफंड 2019 और अनियमित जमा योजनाएं पाबंद कानून 2019 का उल्लंघन करते हुए सहारा इंडिया पर्ल्स, बाइक बोट, हैलो टैक्सी, टाइपराइड, राधा माधव, ब्ल्यूफॉक्स, साइन सिटी, फ्यूचर, मेकर, कैची पिक्सल, स्ट्रीट हॉक्स, कर्मभूमि, अल्पतरू, सारईं प्रसाद, हीरा गोल्ड, पिनकोन, रामेल, प्रयाग, हैलोराड, गो वे गो बाइक, एनएनएम, एवरग्रीन, विश्वास ट्रेडिंग, कार सर्विस यात्रा, ग्लोबल स्टार, किसान एग्रो, विश्वामित्र जैसी हजारों कंपनियों ने करोड़ों नागरिकों को बारी-बारी से अपनी ठग स्कीम्स में फंसाकर ठगा है। उनका संगठन बड्स एक्ट के तहत पूरे देश में पैसा दिलवाएग, उन्होंने बताया कि वे उत्तराखंड से बड्स एक्ट को लागू कराने के लिए जनजागरुकता अभियान शुरू कर रहे हैं। यह अभियान पूरे देश में चलेगा। देश के विभिन्न राज्यों में बड्स एक्ट लागू कराकर ठगी पीड़ितों को उनका पैसा दिलवाया जाएगा।

  • Related Posts

    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे…

    Continue reading
    SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को तगड़ा मैसेज?
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एसआईआर और सीईसी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    • By TN15
    • October 22, 2026
    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

    • By TN15
    • October 22, 2026
    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

    • By TN15
    • October 22, 2026
    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

    हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च के विद्रोही! 

    • By TN15
    • October 22, 2026
    हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च के विद्रोही! 

    IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी

    • By TN15
    • October 22, 2026
    IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी

    बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस 

    • By TN15
    • October 22, 2026
    बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस