नारी द्वेषी सरकार ने इंदिरा जी के योगदान को भुलाया: कांग्रेस

नयी दिल्ली, कांग्रेस ने सरकार के विजय दिवस कार्यक्रमों में भारत और पाकिस्तान के 1971 के युद्ध में अहम भूमिका अदा करने वाली तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का नाम शामिल नहीं किए जाने के मामले में गुरूवार को केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि यह नारी द्वेषी सरकार है जो उन्हें इस बात का श्रेय नहीं देना चाहती है। केन्द्र सरकार पर पहला हमला कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने किया और कहा ” विजय दिवस कार्यक्रमों से हमारी पहली और केवल महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का नाम यह स्त्री द्वेषी सरकार हटा रही है।आज ही के दिन 50 वर्ष पहले उन्होंने एक इतिहास रचा था और बंगलादेश एक अलग देश के तौर पर अस्तित्व में आया था।”

उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी जी महिलाएं अब आपकी बातों पर यकीन नहीं करती हैं और आपका यह रवैया संरक्षणवादी है जो कतई भी स्वीकार नहीं है , यही सही समय है कि आप महिलाओं को उनका हक देना शुरू करिए।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि यह सरकार महिला विरोधी है जो महिलाओं को उनके बाजिब हक नहीं दे रही है और उन्होंने देहरादून में गुरूवार को उस युद्ध के बहादुर जवानों को सम्मानित करते हुए कहा”यह इंदिरा गांधी ही थी जिन्होंने उस युद्ध में पाकिस्तान को मात्र 13 दिनों में हरा दिया था और बंगलादेश को आजाद करा दिया था जबकि अफगानिस्तान में विरोधी ताकतों को पराजित करने में अमेरिका को 20 वर्ष लग गए थे। उन्होंने दिल्ली में देश के लिए 32 गोलियां खाई और अब इस सरकार ने राष्ट्रीय कार्यक्रमों से उनका नाम भी हटा दिया है।

Related Posts

Pappu Yadav : पप्पू यादव ने नेहरू से की PM मोदी की तुलना, बोले- ‘प्रधानमंत्री का मतलब…’
  • TN15TN15
  • June 10, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के कार्यकाल…

Continue reading
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर

CJP Protest: शिक्षा व्यवस्था में कथित अनियमितताओं के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता ने जांच करने को PM मोदी को चिट्ठी!

  • By TN15
  • June 10, 2026
राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता ने जांच करने को PM मोदी को चिट्ठी!

Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल

  • By TN15
  • June 10, 2026
Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल

UP में सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र बनेगा युवाओं का नया भविष्य, योगी सरकार का बड़ा कदम

  • By TN15
  • June 10, 2026
UP में सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र बनेगा युवाओं का नया भविष्य, योगी सरकार का बड़ा कदम

Pappu Yadav : पप्पू यादव ने नेहरू से की PM मोदी की तुलना, बोले- ‘प्रधानमंत्री का मतलब…’

  • By TN15
  • June 10, 2026
Pappu Yadav : पप्पू यादव ने नेहरू से की PM मोदी की तुलना, बोले- ‘प्रधानमंत्री का मतलब…’

पंडित नेहरू से PM मोदी की तुलना पर शरद पवार का बड़ा बयान!

  • By TN15
  • June 10, 2026
पंडित नेहरू से PM मोदी की तुलना पर शरद पवार का बड़ा बयान!

‘सच बोल दूंगा तो परेशानी…’, राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर उठे सवालों पर बोले बृजभूषण शरण सिंह

  • By TN15
  • June 10, 2026
‘सच बोल दूंगा तो परेशानी…’, राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर उठे सवालों पर बोले बृजभूषण शरण सिंह