50 करोड़ कूटने को तैयार ‘मिर्ज़ापुर द फ़िल्म’, ट्रेड एक्टपर्ट्स का दावा- ओपनिंग वीकेंड में ही मचेगा भौकाल

‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सिंतबर को रिलीज हो रही है. फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. फिलहाल एडवांस बुकिंग एवरेज से ऊपर चल रही है. ट्रेड एक्टर्स का कहना है कि फिल्म ओपनिंग वीकेंड पर 50 करोड़ की कमाई करने की उम्मीदें हैं. फिल्म में कालीन भैया और मुन्ना भैया को देखने के लिए फैंस इंतजार कर रहे हैं.

 

 

पहले दिन कितना कमाएगी फिल्म?

 

बातचीत में ट्रेड एक्सपर्ट गिरिश वानखेड़े ने कहा कि फिल्म में हिंसा देखने को मिलेगी. इस कारण से हो सकता है कि फैमिली ऑडियंस थोड़ी दूरी बनाई. गिरिश ने कहा, ‘एडवांस बुकिंग बहुत हाई नहीं चल रही हैं. एवरेज से थोड़ा ज्यादा है. हम कह सकते हैं कि टिकट अच्छी बिक रही हैं. तो डे 1 के लिए फिल्म 13 से 15 करोड़ की कमाई करेगी.’ आगे उन्होंने कहा, ‘व्यूअर्स को ये पता है कि सीरीज में खून खराबा और कई बोल्ड सीन थे जो फैमिली ऑडियंस के लिए नहीं थे. वहीं फिल्म को ए सर्टिफिकेट मिला है तो फिल्म की रीच के प्रभावित होने के चांसेस हैं.’

 

फिल्म के बारे में आगे बात करते हुए गिरिश ने कहा, ‘अगर फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ मिला तो वीकेंड का कलेक्शन 50 करोड़ के आसपास हो सकता है. ये मेरा प्रीडिक्शन है. ए सर्टिफिकेट की वजह से बहुत सारी फैमिली ऑडियंस नहीं आएगी. और फिर फिल्म 3 घंटे 17 मिनट की है. तो फिल्म को सॉलिड वर्ड ऑफ माउथ मिलने पर ओपनिंग वीकेंड पर 50 करोड़ का बिजनेस मिल सकता है.’

फिल्म को गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, शीबा चड्ढा और श्वेता त्रिपाठी, अली फजल, रसिका दुग्गल जैसे स्टार्स नजर आएंगे. फिल्म में रवि किशन और जीतेंद्र भी नजर आएंगे. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर को फैंस ने बहुत प्यार दिया. रवि किशन की एंट्री ने फिल्म के ट्रेलर में जान डाल दी है.

 

 

सीरीज के बारे में जानें

 

 

मिर्जापुर की बात करें तो फिल्म से पहली सीरीज आई थी. सीरीज को आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं. सीरीज का पहला सीजन 2018 को रिलीज हुआ था. इसे बहुत पसंद किया गया था. पकंज त्रिपाठी सीरीज में डॉन अखंडानंद त्रिपाठी उर्फ कालीन भैया के किरदार में थे. वहीं दिव्येंदु मिन्ना त्रिपाठी के रोल में दिखे.

वहीं सीरीज का दूसरा सीजन 23 अक्टूबर 2020 में आया था. इसे भी बहुत पसंद किया गया था. सीरीज का तीसरा सीजन 5 जुलाई 2024 को आया था. अब फैंस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. फिल्म को

रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर प्रोड्यूस कर रहे हैं.

 

 

मिर्जापुर: द मूवी की एडवांस बुकिंग

 

फिल्म की एडवांस बुकिंग की बात करें तो बुधवार 5 बजे तक 3.92 करोड़ की कमाई कर ली है. ये कलेक्शन ब्लॉक सीट के साथ है. बिना ब्लॉक सीट के फिल्म ने 2.39 करोड़ की कमाई की है. फिल्म की 83933 सीट बिक गई है. वहीं फिल्म को 4866 शोज मिले हैं.

  • Related Posts

    श्रीकृष्ण की शरण में एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, टूटी 2 शादियों के बाद चुना आध्यात्म, बोलीं- इंसानों की जरूरत नहीं
    • TN15TN15
    • August 22, 2026

    ‘नीरजा एक नई पहचान’, ‘ज्योति’ और ‘वीरा’ जैसे…

    Continue reading
    इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का बड़ा कमाल, ‘धुरंधर 2’ के बाद ऐसा करने वाली बनी साल की दूसरी फिल्म
    • TN15TN15
    • August 19, 2026

     इमरान हाशमी को कई सालों से एक अदद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    50 करोड़ कूटने को तैयार ‘मिर्ज़ापुर द फ़िल्म’, ट्रेड एक्टपर्ट्स का दावा- ओपनिंग वीकेंड में ही मचेगा भौकाल

    • By TN15
    • September 2, 2026
    50 करोड़ कूटने को तैयार ‘मिर्ज़ापुर द फ़िल्म’, ट्रेड एक्टपर्ट्स का दावा- ओपनिंग वीकेंड में ही मचेगा भौकाल

    राम मंदिर के पहले CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा कौन हैं? ऑपरेशन सिंदूर में संभाली थी वेस्टर्न एयर कमांड की कमान

    • By TN15
    • September 2, 2026
    राम मंदिर के पहले CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा कौन हैं? ऑपरेशन सिंदूर में संभाली थी वेस्टर्न एयर कमांड की कमान

    ‘दुनिया हम पर हंस रही है’, आकिब जावेद ने बताया PCB ने बीच सीरीज क्यों किए बदलाव

    • By TN15
    • September 2, 2026
    ‘दुनिया हम पर हंस रही है’, आकिब जावेद ने बताया PCB ने बीच सीरीज क्यों किए बदलाव

    हमारा गव-हमारा सवाल पदयात्रा भीरू की पुलिया से लाहीडीह पहुंची

    • By TN15
    • September 2, 2026
    हमारा गव-हमारा सवाल पदयात्रा भीरू की पुलिया से लाहीडीह पहुंची

    नेपाल बाढ़ में मिली मदद पर बालेन शाह ने संसद में कहा- ‘थैंक्यू इंडिया’

    • By TN15
    • September 2, 2026
    नेपाल बाढ़ में मिली मदद पर बालेन शाह ने संसद में कहा- ‘थैंक्यू इंडिया’

    स्वरा भास्कर के बयानों पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रिया, ‘इतिहास को…’

    • By TN15
    • September 2, 2026
    स्वरा भास्कर के बयानों पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रिया, ‘इतिहास को…’