Mira Road Clash: मुंबई में उपद्रवियों के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, मीरा रोड में हुआ था बवाल

Mumbai Bulldozer Action: सोमवार को जब अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद देशभर में राम मंदिर बनने की ख़ुशी में दीपावली मनाई जा रही थी तो मुंबई मीरा रोड पर सनातनी जुलुस पर कुछ उपद्रवियों ने हमला बोल दिया। मंगलवार को मीरा रोड के नया नगर में उपद्रवियों पर बुलडोजर का एक्शन हुआ है।

योगी मॉडल की तर्ज पर मुंबई में भी एक्शन देखने को मिला है। 21 जनवरी की रात श्रीराम झंडे वाले वाहनों को तोड़कर लोगों के साथ मारपीट की गई थी। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि इलाके के अवैध निर्माण और अवैध कब्जे पर कार्रवाई होगी। पुलिस ने ये बड़ा एक्शन 48 घंटे के अंदर किया है।

 

उपद्रवियों बुलडोजर वाला एक्शन

ऐसे निर्माण को तोड़कर समतल बनाने का काम चल रहा जो अवैध हैं। बता दें, बीते दिनों शोभायात्रा पर पत्थरबाजी हुई थी. मौके पर 120 जवानों की फौज तैनात है जिससे कानून व्यवस्था की स्थिति खराब ना हो. मौके पर पुलिस फ्लैगमार्च भी कर रही है। इस इलाके में जो भी अवैध निर्माण है उसे पुलिस प्रशासन द्वारा तोड़ा जा रहा है. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है. आसपास की सोसाइटी के गेट को बंद कर दिया गया है ताकि लोगों की भीड़ जमा ना हो. बताया जा रहा है कि उस दिन जो हिंसा हुई तो हिंसा में शामिल लोग इसी इलाके से आते हैं।

 

डिप्टी सीएम ने क्या कहा था?

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा था, “अब तक 13 को गिरफ्तार किया गया है और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए सीसीटीवी फुटेज का विस्तृत विश्लेषण किया जा रहा है, जो कोई भी कानून अपने हाथ में लेने की कोशिश करेगा और महाराष्ट्र में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति को बिगाड़ने का प्रयास करेगा, उसके खिलाफ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

  • Related Posts

    लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
    • TN15TN15
    • August 20, 2026

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक पारिवारिक…

    Continue reading
    प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, ‘बाबू’ शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया
    • TN15TN15
    • August 20, 2026

    नलगोंडा जिले में प्राइवेट स्कूल की प्रिंसिपल रूपा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?