प्रेमी संग फरार नाबालिग ने जमुई में शादी रचाकर वीडियो किया वायरल, मां ने टाउन थाना में अपहरण का दर्ज कराया था FIR

 मो. अंजुम आलम

जमुई के एक गांव से प्रेमी के संग फरार नाबालिग के शादी रचाकर वीडियो वायरल करने का मामला प्रकाश में आया है। रविवार से इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि प्रेमी युवक मलयपुर का रहने वाला सोनू कुमार बालिग बताया जा रहा है। बताया जाता है कि आठ मार्च को प्रेम प्रसंग में नाबालिग मलयपुर निवासी सोनू कुमार के साथ फरार हो गई थी। उंसके बाद मंदिर में दोनो शादी रचा ली और रविवार को वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में नाबालिग यह कहते दिख रही है कि वह अपनी मर्जी से सोनू के साथ भाग कर शादी रचाई है। दोनों के बीच एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिवार वालों के द्वारा लगाया गया अपहरण का आरोप गलत है। आगे वीडियो में यह भी नाबालिग कह रही है कि वह जहां भी है प्रेमी युवक यानि अपने पति के साथ खुश है। हालांकि नाबालिग के फरार होने के बाद पीड़िता मां ने टाउन थाना में आवेदन देकर नाबालिग पुत्री के अपहरण करने का आरोप मलयपुर के सोनू कुमार पर लगाया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस आरोपित युवक और नाबालिग की तालाश में जुटी हुई है। दोनो फरार चल रहे हैं।

  • Related Posts

    बिहार: प्रेमी के लिए ले ली सुहाग की जान, MVI पत्नी ने ट्रेन में कराया मर्डर, शूटर सहित 3 गिरफ्तार
    • TN15TN15
    • July 16, 2026

     प्रेमी के लिए पति की हत्या इन दिनों…

    Continue reading
    चंडीगढ़ में हिट एंड रन: डिस्को क्लब के बाहर तेज रफ्तार मर्सिडीज ने दो युवकों को रौंदा, चालक फरार
    • TN15TN15
    • July 13, 2026

    चंडीगढ़ शहर के सेक्टर-26 में शनिवार शाम एक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

    • By TN15
    • August 20, 2026
    पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

    बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता

    • By TN15
    • August 20, 2026
    बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता

    Haridwar: कावड़ मेले में भिखारी बन पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे की कमाई जान लोग बोले- महीने के तो ₹120000 हो गए!

    • By TN15
    • August 20, 2026
    Haridwar: कावड़ मेले में भिखारी बन पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे की कमाई जान लोग बोले- महीने के तो ₹120000 हो गए!

    सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक

    • By TN15
    • August 20, 2026
    सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक

    स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना

    • By TN15
    • August 20, 2026
    स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना

    ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, ‘इस टेररिज्म से दुनियाभर में…  

    • By TN15
    • August 20, 2026
    ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, ‘इस टेररिज्म से दुनियाभर में…